अब और बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत, लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे का मैनुफैक्चरिंग प्रोसेस शुरू, जानिए कब होगी डिलीवरी
Apache Helicopter Production, Apache combat helicopter, Indian Army Apache Helicopter, Apache Helicopter For army, delivery of Apaches to indian army, अपाचे हेलीकाप्टर उत्पादन, अपाचे लड़ाकू हेलीकाप्टर, भारतीय सेना अपाचे
Apache Helicopter Production: पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों और चीन की तरफ से एलएसी पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना की ताकत बढ़ने वाली है। एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय सेना के लिए लड़ाकू हेलीकाप्टर अपाचे (Apache Helicopters) का निर्माण शुरू कर दिया है।
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की दिग्गज अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग (Boeing) ने भारतीय सेना को दिए जाने वाले अपाचे हेलीकॉप्टर्स की मैनुफैक्चरिंग प्रोसेस को शुरू कर दिया है। कुल 6 जंगी हेलीकॉप्टर अपाचे का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है।

अमेरिकी सेना भी करती है इसी का यूज
कंपनी बोइंग (Boeing) को कुल छह AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टर भारतीय सेना को देने हैं। एएच-64 अपाचे दुनिया के सबसे एडवांस्ड मल्टीरोल फाइटर हेलीकॉप्टर्स में से एक है। खुद अमेरिकी सेना भी इसी ही इस्तेमाल करती है।
2020 में दिया था ऑर्डर
बोइंग ने बुधवार को कहा कि उसने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में एरीजोना के मेसा में भारतीय सेना के लिए अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों का उत्पादन शुरू कर दिया है। 2020 में सेना ने ₹4100 करोड़ से अधिक के छह AH64E अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों का ऑर्डर दिया था।

जानिए कब होगी डिलीवरी?
बोइंग ने एक बयान में कहा कि भारतीय सेना को अपाचे की डिलीवरी 2024 तक निर्धारित है। बता दें कि इन लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की प्राइमरी बॉडी और धड़ हैदराबाद में स्थित एक एडवांस्ड सुविधा में तैयार किया जा रहा है।
बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने कहा, "हम भारत की रक्षा क्षमताओं का समर्थन करने के लिए बोइंग की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करके खुश हैं।" उन्होंने आगे कहा कि एएच-64 की उन्नत तकनीक और सिद्ध प्रदर्शन भारतीय सेना की परिचालन तैयारी को बढ़ाएगी और उसकी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगी।
एक मिनट में 128 टारगेट ट्रैक
फायर और फोरगेट हेलफायर मिसाइलों से लैस अपाचे एक मिनट में 128 टारगेट को ट्रैक कर सकता है और खतरों को प्राथमिकता दे सकता है। मिसाइलें गनशिप को भारी कवच-रोधी क्षमताओं से सुसज्जित करती हैं। बता दें कि कंपनी ने इससे पहले साल 2020 में भारतीय वायु सेना को 22 AH-64E अपाचे की सफल डिलीवरी की थी।












Click it and Unblock the Notifications