आज से संसद का मानसून सत्र, जानिए पहले दिन क्या क्या होगा?

नई दिल्ली, 18 जुलाई। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। खास बात यह है कि मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही आज ही राष्ट्रपति चुनाव भी है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिंह के बीच आज मुकाबला है। मानसून सत्र और राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी और राज्यसभा के सभा पति वेंकैया नायडू ने रविवार को दो अलग-अलग सर्वदलीय बैठक बुलाई। वेंकैया नायडू का 10 अगस्त को कार्यकाल खत्म हो रहा है, अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले वेंकैया नायडू ने सभी सांसदों से कहा है कि उन्हें फेयरवेल गिफ्ट के तौर पर उत्पादक सत्र का तोहफा दें।

parliament

आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र में माना जा रहा है कि विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरेगा, जिसमे मुख्य रूप से अग्निपथ भर्ती योजना है। जिस तरह सेना में भर्ती के लिए सरकार ने अग्निपथ योजना की शुरुआत की है उसको लेकर विपक्ष काफी हमलावर है। विपक्षी दलों ने देशभर में प्रदर्शन किया था और सरकार की इस योजना का विरोध किया था। माना जा रहा है कि इस बार सत्र में तकरीबन 32 विधेयक पेश किए जाएंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि अलग-अलग विभागों की ओर से 32 विधेयक तैयार किए गए हैं, जिसमे से 14 बिल तैयार हैं, लेकिन बिना चर्चा के इन्हे पास नहीं किया जाएगा।

बता दें कि पिछले हफ्ते संसद में असंसदीय शब्दों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था। जिस तरह से संसद में असंसदीय शब्दों की लिस्ट सामने आई थी उसको लेकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और अन्य सांसदों ने कहा था कि वह इन शब्दों का इस्तेमाल करने से नहीं चूकेंगे। हालांकि सरकार का कहना है कि 1954 से लोकसभा इस तरह से शब्दों की एक लिस्ट तैयार करती आई है। विपक्ष जानबूझकर इसका मुद्दा बना रहा है। लोक सभा स्पीकर ओम प्रकाश बिरला ने भी कहा कि इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

मानसून सत्र की शुरुआत वैश्विक मंदी की आहट के बीच हो रही है। ऐसे में महंगाई एक बड़ा मुद्दा रहने वाला है। अमेरिका में जहां महंगाई के आंकड़े चार दशक के अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं तो न्यूजीलैंड में कंज्यूमर प्राइस पिछले तीन दशके के सबसे उच्च स्तर पर हैं। जुलाई में अपने बुलेटिन में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है। पिछले हफ्ते खुदरा और थोक महंगाई दर के आंकड़े भी सामने आए हैं, जोकि पिछले तीन महीने से लगातार बढ़ रही है।

इसके अलावा पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक संकट और अन्य मुद्दों पर संसद में चर्चा हो सकती है। बता दें कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरने के बाद यह पहला संसद का सत्र है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा ने गलत तरह से एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाई है। माना जा रहा है कि जल्द ही संसद का नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन अशोक की लाट को लेकर जो नया विवाद सामने आया है वह भी इस सत्र में उठ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+