Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली एयरपोर्ट से शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा का बेटा मोंटी गिरफ्तार, फुकेत भागने की थी तैयारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की इकॉनोमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने शराब कारोबारी रहे पॉन्‍टी चड्डा के बेटे मनप्रीत चड्ढा को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। बुधवार रात मॉन्‍टी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया जब वह फुकेत भागने की तैयारी में था। पुलिस ने बताया कि आज मॉन्‍टी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) खुली हुई थी।

Manpreet Singh Chadha son of Ponty Chadha arrested in a cheating case

मॉन्‍टी के चड्डा खिलाफ शिकायत थी कि उसने कई निर्माण कंपनियां बनाकर लोगों से पैसे लेकर फ्लैट देने का वादा किया है। गाजियाबाद और नोएडा में पीड़‍ितों को 8 महीने के अंदर फ्लैट आवंटन का वादा करने के बाद अभी तक उनको ना तो फ्लैट मिला और ना ही पैसा वापस मिला। इकॉनोमिक ऑफेंस विंग ने इसी मामले में मनप्रीत चड्ढा को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोंटी और उसके परिवार के कई लोगों पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था। जबकि इस मामले में मोंटी की कंपनी के डायरेक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ साल 2018 में 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। 2005-06 में चड्ढा परिवार गाजियाबाद में बड़ी टाउनशिप बनाने के लिए वेव सिटी नाम का एक बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आया था।

उन्होंने ग्राहकों को बताया गया कि ये 1500 एकड़ में फैला होगा जिसमें स्कूल, स्विमिंग पुल, क्लब, अस्पताल जैसी सारी सुविधाएं होंगी। इन्होंने ग्राहकों से ये भी कहा था कि प्लॉट का कब्जा 8 महीने में जबकि घर 18 महीने के अंदर मिल जाएगा।

शराब कारोबारी रहे पोंटी चड्ढा के मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव से लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई बड़े नेताओं से सीधे ताल्‍लुक थे। उनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो लखनऊ से लेकर नोएडा तक उनके कई मॉल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+