भाजपा के इस दिग्गज नेता की 12 साल बाद टूटी थी पहली शादी, गुपचुप किया था दूसरा ब्याह, 51 की उम्र में बने पिता

Manoj Tiwari Love Story: बीजेपी के लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी इन दिनों विपक्ष पर खुलकर हमला बोल रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि मोदी सरकार इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में 400 सीटें जीतेंगी और भाजपा जीत की हैट्रिक पूरी करेगी।

Manoj tiwari

आपको बता दें कि मनोज तिवारी को लोग भोजपुरी का अमिताभ बच्चन भी कहते है। अपने फिल्मों और गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मनोज तिवारी की असल प्रेमकहानी भी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।

उत्तर भारत के इस लोकप्रिय कलाकार को जिंदगी में दो बार प्रेम हुआ और इन्होंने दो बार शादी की। मालूम हो कि मनोज तिवारी ने साल 2000 में रानी तिवारी से शादी की थी और इस शादी से उनकी एक बेटी ऋति है, जो कि मुंबई के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है।

शादी के 12 साल बाद हुआ था मनोज तिवारी का तलाक

कहा जाता है कि मनोज तिवारी ने रानी तिवारी को पसंद करके शादी की थी लेकिन शादी के 12 साल बाद दोनों अलग हो गए, कुछ मीडिया रिपोर्टस में इस तलाक के पीछे का कारण अभिनेत्री श्वेता तिवारी को बताया गया था, जिनके साथ मनोज तिवारी ने कई फिल्मों में काम किया है, हालांकि इन सारी बातों पर मनोज तिवारी और उनकी एक्सवाइफ ने कभी भी कोई टिप्पणी नहीं की।

निजी जिंदगी में भले ही मनोज तिवारी के तूफान चल गया लेकिन राजनीति के क्षेत्र में उनका कद बढ़ता ही जा रहा था और अचानक से कोराना काल में उन्होंने लोगों को सूचित किया कि वो दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, तब जाकर उनकी दूसरी शादी के बारे में लोगों को पता चला।

उनकी दूसरी पत्नी का नाम सुरभि हैं

उनकी दूसरी पत्नी का नाम सुरभि हैं, जो कि अपने पति की ही तरह एक गायिका है और उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों और एलबम में अपनी आवाज दी है। अपने पिता बनने के समाचार देने के बाद उन्होंने बताया कि अपने परिवार के कहने पर उन्होंने सुरभि से लॉकडाउन में ब्याह रचाया था।

आपको बता दें कि साल 2020 में वो अपनी दूसरी शादी से पहली बेटी के संतान बने थे और इसके बाद साल 2022 में उनकी पत्नी सुरभि ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था, आपको बता दें कि 51 वर्ष की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने थे, जिसकी वजह से काफी चर्चित भी रहे थे।

भाजपा का ये दिग्गज नेता अपनी बड़ी बेटी के काफी करीब है

तीन पुत्रियों के पिता मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बड़ी बेटी की सहमति से ही उन्होंने सुरभि से दूसरी शादी की थी। मालूम हो कि भाजपा का ये दिग्गज नेता अपनी बड़ी बेटी के काफी करीब है।

लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं भाजपा नेता की पत्नी

तो वहीं उनकी और सुरभि तिवारी की भी केमेस्ट्री भी देखते ही बनती है, सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी पत्नी की कई तस्वीरें हैं जो कि उनके कूल रिलेशनशिप को खुलकर बयां करती हैं। आपको बता दें कि बेइतंहा खूबसूरत सुरभि एक गायिका होने के बावजूद लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। वो Trustee of Mridul Foundation को भी संभालती हैं और वो एक समाज सेविका भी हैं, इसके अलावा वो Rhiti Productions Pvt. Ltd की निर्देशक भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+