तो बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे मनोज बाजपेयी? तोड़ी चुप्पी, खुद बता दिया सच

Manoj Bajpayee Lok Sabha Election: फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों किसी और वजह से खबरों में हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि मनोज बाजपेयी इस बार लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं। इसी चर्चा में ये भी बताया जा रहा है कि मनोज बाजपेयी बिहार की वेस्ट चंपारण सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Manoj Bajpayee

हालांकि इन चर्चाओं में कितना दम है, इसका खुलासा अब खुद मनोज बाजपेयी ने कर दिया है। खैर, मनोज बाजपेयी चुनाव लड़ेंगे या नहीं, ये जानने से पहले आपको ये बताते हैं कि ये चर्चा छिड़ी क्यों? दरअसल, पिछले दिनों मनोज बाजपेयी बिहार गए और वहां उन्होंने पूर्वी चंपारण में स्कूली बच्चों के बीच भोजपुरी में बातचीत की। बस फिर क्या था, कयास लगने लगे कि मनोज बाजपेयी बिहार की इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

'पहले पूर्वी चंपारण और अब पश्चिमी चंपारण'
ये वाले कयास अभी थमे ही थे कि गुरुवार को एक न्यूज पोर्टल ने फिर से खबर दी कि मनोज बाजपेयी बिहार की पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा के चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चुनावी चकल्लस छिड़ गई। लेकिन, मनोज बाजपेयी भी कहां चुप रहने वाले थे। मनोज बाजपेयी ने इन खबरों पर ऐसा जवाब दिया कि यूजर्स भी उनकी तारीफ करने लगे।

'कल रात सपना आया क्या?'
मनोज बाजपेयी ने जिस न्यूज पोर्टल को जवाब दिया, उसकी खबर थी, 'बिहार चर्चा- बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी के विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है।' मनोज बाजपेयी ने इस पोर्टल के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, 'अच्छा ये बताइए ये बात किसने बोली, या कल रात सपना आया? बोलिए बोलिए!'

इससे पहले भी जब कुछ लोगों ने ट्वीट किए थे, तब भी मनोज बाजपेयी ने ऐसे ही मजाकिया लहजे में जवाब दिया था। एक यूजर ने जब लिखा कि मनोज बाजपेयी लालू यादव की पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे तो उन्होंने जवाब दिया था, 'आज कुछ है नहीं करने के लिए तुम्हारे पास तो भक से उलट दिये! ब्कलोले बाड?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+