मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य पर गोवा विधानसभा के उपसभापति ने दिया बड़ा बयान

पणजी। अग्नाशय के कैंसर से जूझ रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य को लेकर राज्य विधानसभा के उपसभापति माइकल लोबो का बयान सामने आया है। माइकल लोबो ने कहा है कि वो बहुत अस्वस्थ्य हैं और भगवान के आशीर्वाद से जीवित हैं। लोबो ने संवाददाताओं से कहा कि जिस दिन पर्रिकर मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे या फिर उनके साथ कुछ होता है उस दिन गोवा राजनीतिक संकट में डूब जाएगा। बता दें कि 31 जनवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा था कि सीएम नई दिल्ली जाएंगे। वह एम्स में अपना मेडिकल चेकअप कराएंगे जो कि अटल सेतु के उद्घाटन और राज्य विधानसभा सत्र की वजह से लंबित था।

Manohar Parrikar Very Unwell, Living With Gods Blessings, Says Goa Deputy Speaker Michael Lobo

अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित 63 वर्षीय पर्रिकर को 31 जनवरी को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वह पिछले साल से दिल्ली, न्यूयॉर्क, मुंबई और गोवा के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं। लोबो ने कहा कि उन्हें जो बीमारी है उसका कोई इलाज नहीं है। इसलिए जब तक मनोहर पर्रिकर कुर्सी पर बैठे तब तक गोवा में कोई राजनीतिक संकट नहीं होगा। लेकिन जिस दिन कुर्सी से हटने के बाद राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो जाएगा। लोबो ने कहा कि वह बहुत असहज हैं।

विश्व कैंसर दिवस पर किया ट्वीट
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने इस बीमारी ने निपटने के तरीके और अपनी ओर से कुछ टिप्स साझा किए हैं। पर्रिकर ने ट्वीट में लिखा है कि मानव मस्तिष्क किसी भी बीमारी का इलाज खोज सकता है। उनका यह ट्वीट इसलिए अहम है क्योंकि वो खुद इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- विश्व कैंसर दिवस पर मनोहर पर्रिकर ने बताया, इस गंभीर बीमारी से कैसे जीत सकते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+