कांग्रेस ने जारी किया फर्जी ऑडियो, मैंने कभी नहीं की राफेल की फाइल पर बात: पर्रिकर

कांग्रेस की ओर से जारी ऑडियो फर्जी : पर्रिकर

Recommended Video

    Rafale Deal : Manohar Parrikar का बड़ा बयान, Congress ने जारी किया फर्जी Audio Clip | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से जारी ऑडियो क्लिप को गोवा के सीएम और पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने पूरी तरह झूठा और फर्जी बताया है। पर्रिकर ने ट्वीट कर कहा, केबिनेट या किसी दूसरी मीटिंग में ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है, जैसा कांग्रेस की ओर से जारी क्लिप में दावा किया गया है। राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट में झूठ पकड़े जाने पर कांग्रेस ये झूठा प्रयास कर रही है। इस ऑडियो में जिन मंत्री विश्वजीत राणे की आवाज होने की बात कही गई है, उन्होंने भी इसे झूठा बताया है। राणे ने मामले की जांच के लिए भी सीएम पर्रिकर को लिखा है।

    Manohar Parrikar says audio clip released by Congress is desperate attempt to fabricate facts

    बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक ऑडियो टेप जारी किया है। इसमें गोवा सरकार में मंत्री विश्वजीत राणे की आवाज होने का दावा उनका ओर से किया गया है। इसमें मनोहर पर्रिकर के बेडरूम में राफेल के कुछ राज छुपाने वाली फाइलें होने का दावा किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि कुछ ही दिन पहले गोवा कैबिनेट की बैठक में राफेल मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ था, जिसमें मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि कोई उनका कुछ नहीं कर सकता, सारी फाइलें उनके पास हैं।

    कांग्रेस की ओर से बुधवार को संसद में भी इस मामले को उठाया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश को इसका पता लगना चाहिए कि आखिर पूर्व रक्षामंत्री के पास राफेल से जुड़ी ऐसी कौन सी फाइलें हैं, जिनसे भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और सरकार में बैठे लोग डर रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+