बोले पर्रिकर- गोवा होगा पहला राज्य जहां होगी कैशलेस इकॉनमी
पीएम मोदी ने कैशलेस इकॉनमी की बात कही है।
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार की ओर नोटबंदी के एलान पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कैशलेस मतलब अपराध कम, कालेधन का अवसर कम। अर्थव्यवस्था सुचारू, तेज और मजबूत हो जाएगी।
पर्रिकर ने कहा कि यह वो समय है जब लोग बदलाव के मूड में हैं। हम उन्हें और सुविधाजनक बनाने के लिए सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

गोवा बनेगा पहला राज्य
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैशलेस इकॉनमी की बात कही है उस अनुसार मैं सोच रहा हूं कि गोवा पहला राज्य होगा जहां कैशलेस अर्थव्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की जा सकेगी।
रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी योजना है कि दिसंबर के अंत तक गोवा की अर्थव्यवस्था 5-10 गुणा ज्यादा कैशलेस हो जाए।
गौरतलब है कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपए के बंदी की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा था कि इससे आतंकवाद और कालेधन पर लगाम लगेगी। हालांकि कांग्रेस विमुद्रीकरण के फैसले का शुरू से विरोध कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications