मनोहर पर्रिकर के दफ्तर ने अफवाहों का किया खारिज, कहा- मुख्यमंत्री की हालत स्थिर

नई दिल्ली। लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर है। मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मीडिया में कुछ रिपोर्टों के संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि सीएम पर्रिकर की हालत स्थिर है। पार्टी के एक पूर्व विधायक आज सीएम पर्रिकर से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने बताया कि सीएम की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि सीएम पर्रिकर का रूटीन मेडिकल चेकअप किया जा रहा है।

Manohar Parrikars health is stable: Goa CMO

काफी समय से गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बीमारी से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके पर्रिकर बतौर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों का वहन कर रहे हैं। पिछले हफ्ते, गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय सरदेसाई ने पर्रिकर की बीमारी के बारे में बताया था कि वह कैंसर की एडवांस स्टेज से जूझ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद वह प्रदेश के लोगों के हित के लिए काम कर रहे हैं।

सरदेसाई ने कहा था कि कैंसर ऐसी बीमारी है जो ना सिर्फ लोगों के सपने को मारती है बल्कि पूरे परिवार के सपने खत्म कर देती है। उन्होंने कहा था, 'कैंसर जागरुकता के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने मुख्यमंत्री का उदाहरण दिया था कि कैसे कैंसर ना सिर्फ एक व्यक्ति, एक परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के सपने को खत्म कर देता है। हमने भाजपा के साथ गठबंधन राजनीतिक वजह से किया था लेकिन हमने कभी इसकी कल्पना नहीं की थी कि उन्हें कैंसर हो जाएगा।'

बता दें कि पिछले वर्ष फरवरी माह में मनोहर पर्रिकर की कैंसर की बीमारी खबर सामने आई थी, जिसके बाद उनका न्यूयॉर्क, नई दिल्ली, मुंबई में इलाज हुआ और अब गोवा के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पिछले महीने मेडिकल कॉलेज में उन्हें गैस्ट्रोंस्टेंशियल एंडोस्कोपी के लिए भर्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+