पंचतत्व में विलीन हुए मनोहर पर्रिकर, बेटे ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली। लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके बेटे ने उनको मुखाग्नि दी है। बता दें कि मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम 63 साल की उम्र में निधन हो गया। वे खतरनाक पैन्क्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से गोवा में ही उनका इलाज चल रहा था मनोहर पर्रिकर की गिनती देश के सबसे ईमानदार और बेदाग छवि वाले नेताओं में होती थी। मनोहर पर्रिकर के निधन पर सोमवार (18 मार्च) को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। जबकि मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications