मनोहर पर्रिकर को अस्पताल से छुट्टी मिली, गोवा पहुंच विधानसभा में पेश किया बजट

पणजी। बीते एक हफ्ते से मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज करा रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आज (गुरुवार) हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। पर्रिकर की तबीयत अब बिल्कुल ठीक बताई गई है। अग्नाशय संबंधी बीमारी की वजह से 15 फरवरी को उन्हें लीलावती लाया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पर्रिकर गुरुवार को गोवा पहुंचे और अपने घर से कुछ देर रुकने के बाद विधानसभा पहुंचकर बजट पेश किया। गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने जानकारी दी कि पर्रिकर 11.40 बजे गोवा के दाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे और वहां से अपने घर गए। इसके बाद दोपहर में वो विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया।

manohar parrikar discharge lilavati hospital mumbai present budget goa assembly

दो दिन पहले खबर आई थी कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अस्पताल से ही बजट को अंतिम रुप देने में जुटे हुए हैं। विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत ने बताया था कि, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मुंबई में लीलावती अस्पताल से अपने बजट को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। वो कहीं इसको लेकर जरूरी अधिकारियों से बात कर रहे थे।

मनोहर पर्रिकर को 15 फरवरी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। मनोहर पर्रिकर को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर गोवा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया था। यहां शुरुआती जांच के बाद गुरुवार को गोवा के सीएम को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल भेजा गया। मनोहर पर्रिकर को कैंसर होने की खबर भी मीडिया में आई थी। बाद में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल ने स्टेटमेंट जारी कर मनोहर पर्रिकर को कैंसर होने की खबर को अफवाह बताया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पर्रिकर से लीलावती हॉस्पिटल में जाकर मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+