मनोहर पर्रिकर आज लेंगे गोवा के सीएम पद की शपथ
मनोहर पर्रिकर आज गोवा के सीएम पद की शपथ लेंगे, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।
नई दिल्ली। मनोहर पर्रिकर आज गोवा के सीएम पद की शपथ लेंगे, आपको बता दें कि मनोहर पार्रिकर ने करीब दो साल पहले गोवा के सीएम की कुर्सी छोड़कर देश के रक्षा मंत्री का पद संभाला था लेकिन अब एक बार फिर से वो गोवा के सीएम बने हैं और आज शाम 5 बजे वो राजभवन में सीएम पद की शपथ लेंगे।
आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर ने गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार गठित करने के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था, राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया।
अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत मनोहर पर्रिकर का मंत्रीपरिषद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा शपथ दिलाएंगी
पर्रिकर मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।
15 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना है
गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा पर्रिकर सहित उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। सिन्हा ने पर्रिकर से शपथ ग्रहण के बाद गोवा विधानसभा में 15 दिनों के अंदर बहुमत साबित करने के लिए कहा है।













Click it and Unblock the Notifications