कृषि कानूनों पर बोले CM खट्टर- अगर किसी ने MSP को खत्म करने की कोशिश की तो छोड़ दूंगा राजनीति

नई दिल्ली। Manohar Lal Khattar statement on MSP दिल्ली की तीन सीमाओं पर पिछले 36 दिनों से डटे किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। इस आंदोलन में हरियाणा और पंजाब इन दो जिलों से आए किसान सबसे ज्यादा हैं। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लगातार किसानों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच मनोहर लाल खट्टर ने एकबार फिर से किसानों को MSP जारी रहने का भरोसा दिलाया है।

manohar lal Khattar

MSP खत्म हुई तो राजनीति छोड़ दूंगा- खट्टर

मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि MSP जारी रहेगी। अगर किसी ने राज्य में MSP को खत्म करने की व्यवस्था की तो वो राजनीति ही छोड़ देंगे। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम हरियाणा में एमएसपी की व्‍यवस्‍था जारी रखने को प्रतिबद्ध हैं। आपको बता दें कि हरियाणा और पंजाब के जो किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके लिए MSP एक बहुत बड़ा मुद्दा है।

पहले भी ये बयान दे चुके हैं खट्टर

मनोहर लाल खट्टर इससे पहले 21 दिसंबर को भी नारनौल जिले में इसी तरह का ऐलान कर चुके हैं। वहां भी उन्होंने यही कहा था कि अगर किसी ने MSP से छेड़छाड़ की तो मनोहर लाल खट्टर राजनीति छोड़ देगा। बता दें कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन वाली सरकार है। किसानों के पहले दिन से ही जेजेपी किसानों के आंदोलन का समर्थन करती आई है। जेजेपी नहीं चाहती कि किसी भी कीमत पर किसानों की नाराजगी मोल ली जाए।

MSP पर क्यों है घमासान?

आपको बता दें कि MSP के मुद्दे पर किसानों और सरकार के बीच अब 4 जनवरी को होने वाली बातचीत में चर्चा होगी। माना जा रहा है कि उस मीटिंग में किसानों को MSP को लेकर मना लिया जाएगा। आपको बता दें कि किसान MSP को कानूनी दर्जा देने की मांग कर रहे हैं तो वहीं सरकार MSP को जारी रखने का लिखित आश्वासन देने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+