मनोहर जोशी के BJP-शिवसेना के फिर साथ आने वाले बयान से मची हलचल, पार्टी को देनी पड़ी सफाई

मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम मनोहर जोशी के बयान पर पार्टी ने सफाई दी है।शिवसेना की नेता नीलम गोरे ने कहा है कि मनोहर जोशी ने एक बयान दिया है कि शिवसेना और भाजपा जल्द ही एक साथ आएंगे, यह उनका निजी बयान है न कि शिवसेना का आधिकारिक रुख, नेताओं की एक पीढ़ी में इस तरह की भावनाएं स्वाभाविक हैं लेकिन उनके इस बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं हैं।

'भविष्य में शिवेसना और भाजपा एक साथ आ सकते हैं'

'भविष्य में शिवेसना और भाजपा एक साथ आ सकते हैं'

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी और शिवसेना साथ होते तो अच्छा होता और मुझे पूरा भरोसा है कि निकट भविष्य में शिवेसना और भाजपा एक साथ आ सकते हैं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इस मुद्दे पर सही समय पर फैसला लेंगे।

कुछ चीजों को सहन करना बेहतर

उन्होंने साथ में यह भी कहा था कि छोटे मुद्दों पर लड़ने के बजाय कुछ चीजों को सहन करना बेहतर है। उन मुद्दों को साझा करना अच्छा है, जिन्हें आप दृढ़ता से महसूस करते हैं। यदि दोनों पक्ष एक साथ काम करते हैं, तो यह दोनों के लिए फायदेमंद है।

शिवसेना के इस कदम पर भड़की थी कांग्रेस

जिसके बाद सियासी गलियारों में फिर से हलचल मच गई कि शायद शिवसेना और भाजपा फिर से एक हो जाएं, वैसे भी शिवसेना ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पर लोकसभा में दिए समर्थन को लेकर कांग्रेस ने न केवल शिवसेना से नाराजगी जताई, बल्‍कि सरकार से समर्थन वापसी की भी चेतावनी दे डाली थी।

सीएम उद्धव ठाकरे ने लिया U टर्न

सीएम उद्धव ठाकरे ने लिया U टर्न

जिसके बाद आनन-फानन में सीएम उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने अपने बयानों से डैमेज कंट्रोल को सही करने की कोशिश की थी कि बीच में मनोहर जोशी के बयान ने आग में घी का काम कर डाला, फिलहाल पार्टी की ओर से सफाई पेश करके किसी भी तरह के बवाल से बचने की कोशिश की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+