मन की बात: क्रिकेट ही नहीं दूसरे खेलों को भी मिले बढ़ावा
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक बार फिर से अपनी मन की बात की। मोदी आज 18वीं बार रेडियो पर मन की बात कर रहे थे। इस मन की बात में उन्होंने खेलों को लेकर चर्चा की और कहा कि देश में फुटबाल के आधारभूत ढांचे का विकास करने और इस खेल को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाने की जरुरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बेहद दुख की बात है कि पिछले कुछ दशकों में भारत फीफा फुटबॉल रैंकिंग में काफी निचले पायदान पर है। जबकि 1951, 1962 एशियाई खेलों में भारत ने फुटबॉल में स्वर्ण पदक जीता था। आपको बता दें कि 2017 में भारत अंडर-17 फीफा विश्वकप की मेजबानी कर रहा है। मोदी ने कहा कि ये एक ऐसा मौका है जब हम नौजवानों के अन्दर फुटबाल के लिए एक नया जोश, नया उत्साह भर सकते हैं।
मोदी ने कहा कि भारत में क्रिकेट की तरह अब फुटबॉल, हॉकी, टेनिस और कबड्डी का एक मूड बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर नौजवान FIFA2017 U-17 विश्व कप का ऐम्बैसडर बने।












Click it and Unblock the Notifications