बोलने की आजादी सिर्फ 'मन की बात' तक सीमित, पीएम मोदी पर कसा राहुल गांधी ने तंज

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने तंज कसते हुए हमला बोला है। राहुल गांधी ने रविवार की सुबह अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'बोलने की आजादी सिर्फ 'मन की बात' तक सीमित है!'। दरअसल, राहुल गांधी ने यह हमला उस वक्त बोला है, जब असम-बंगाल में विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती जारी है।

Recommended Video

    PM Modi पर Rahul Gandhi का तंज, कहा- बोलने की आजादी सिर्फ Mann Ki Baat तक सीमित | वनइंडिया हिंदी
    Mann Ki Baat: narendra modi Rahul Gandhi

    राहुल गांधी ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस मिलकर देश की विविध संस्कृतियों पर हमला कर रहे हैं। हमारी भाषाओं, इतिहास, हमारे सोचने के तरीके, हमारे जीने के तरीके पर हमला किया जा रहा है। इसलिए यह घोषणा पत्र एक गारंटी प्रदान करता है कि हम असम राज्य के विचार की रक्षा करेंगे।

    राहुल गांधी ने कहा, 'हमने आपको 5 गारंटी का हथियार दिया है। ये घोषणापत्र असम की जनता की आवाज है, ये असम की जनता की रक्षा करेगा।' असम में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिनों के लिए असम पहुंचे हैं। आज यानी शनिवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है। घोषणा पत्र जारी करते हुए राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने वादा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो नफरत को खत्म करने और शांति लाने का काम करेगी।

    इससे पहले जोरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर महंगाई को लेकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए थी लेकिन अब एनडीए की सरकार में इसकी कीमत 900 रुपए हो गई है। इससे किसे फायदा हो रहा है, गरीब को या देश के 2-3 उद्योगपतियों को? बड़े लोगों का टैक्स, लोन सब माफ किया जा रहा है, लेकिन आपके लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+