PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट करके कही यह बात
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत देश के कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए उनके दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।'
Recommended Video

पीएम मोदी के अलावा कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट किया 'भारत प्रधानमंत्री में डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है। उनकी (डॉक्टर मनमोहन सिंह) ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला उनका साल बेहतर हो। #HappyBirthdayDrMMSingh।'
गौरतलब है कि मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। जवाहरलाल नेहरू (करीब 17 साल) और इंदिरा गांधी (करीब 11 साल) के बाद डॉक्टर मनमोहन सिंह सबसे ज्यादा समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे। कम शब्दों में अपनी बात कहनेवाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आर्थिक मामलों के दिग्गज माने जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।
डॉ. सिंह ने वित्त मंत्रालय के सचिव; योजना आयोग के उपाध्यक्ष; भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष; प्रधानमंत्री के सलाहकार; विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। 1991 से 1996 तक देश के वित्तमंत्री रहे और उन्होंने आर्थिक सुधारों के लिए व्यापक स्तर पर नीति बनाई। 1987 में उन्हें भारत का दूसरा सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया।












Click it and Unblock the Notifications