मनमोहन जी जब शरीफ से मिलना तो सैनिकों का सिर जरूर मांगना: मोदी

Manmohan Singh and Nawaz Sharif
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। गुजरात के मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को दिल्‍ली में जमकर दहाड़ा। उन्‍होंने सत्‍ता पर काबिज यूपीए सरकार की बखिया उधेड़ दी। मगर इस बीच नरेन्‍द्र मोदी ने एक ऐसी बात कहीं जो देश का हर एक नागरिक कहना चाहता है। दिल्‍ली से देश को संबोधित करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि आज शाम को भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अमेरिका में मुलाकात होगी। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि मैं मनमोहन सिंह से एक निवेदन करना चाहूंगा कि जब वो शरीफ से मिले तो हमारे सैनिकों का वो सिर जरूर मांगे जो उनके सैनिक सीमा पर घुसपैठ कर काट ले गये थे।

नरेन्‍द्र मोदी ने जैसे ही ये लाइन बोली दिल्‍ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में मौजूद भारी जन सैलाब ने हाथ उठा कर मोदी का समर्थन किया। उसके बाद नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली आज सरकारों के बोझ के नीचे दब गई है। शीला दीक्षित सबसे सुखी मुख्यमंत्री हैं और वह सिर्फ रिबन काटने का काम करती हैं। पीएम मनमोहन सिंह पर तीखा कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री सरदार हैं पर असरदार नहीं'।

मालूम हो कि पाकिस्तान में उभरते आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका से समर्थन हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज (रविवार को) न्यूयार्क नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे और संभावना है कि वह शरीफ से कहेंगे कि वह अपनी जमीन पर सक्रिय और भारत में हिंसा फैलाने वाले आतंकी तत्वों पर अंकुश लगाएं। जम्मू के निकट गुरुवार को हुए आतंकी हमले की स्याह पृष्ठभूमि में होने जा रही इस उच्च स्तरीय बैठक को लेकर लगाई जा रही उम्मीदें कम हो चली हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ अपनी बातचीत के बाद मीडिया ब्रीफिंग में इस बैठक को भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय आतंकवाद के मुद्दे से जोड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+