नीति आयोग की बैठक से पहले मनमोहन सिंह ने ली कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की 'क्लास'
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को नीति आयोग की मीटिंग से पहले कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक ली। मनमोहन सिंह से मिलने वाले मुख्यमंत्रियों में कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी, पुदुचेरी के सीएम वी नारायणसामी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ शामिल हुए। शनिवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की मीटिंग होगी। इसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे।

मनमोहन सिंह ने ली क्लास
मनमोहन सिंह ने कांग्रेस शासित राज्यों के इन मुख्यमंत्रियों से सूख रही नदियों को पुनर्जीवित करने की कोशिशों, कृषि क्षेत्र के संकट, किसान कल्याण, आदिवासी कल्याण, नक्सल संबंधी मु्द्दों पर चर्चा की। बघेल, कुमारस्वामी और नारायणसामी पीएम मोदी से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे। शक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया था, जहां अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और वी नारायणसामी मौजूद थे। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह रात्रिभोज भी नहीं आए और वो आज नीति आयोग बैठक को छोड़ सकते हैं।
किसानों की समस्या उठाएंगे कांग्रेसी सीएम
सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि नीति आयोग की आज होने वाली बैठक में उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री किसानों की समस्या और उनके मुद्दे उठा सकते हैं। इसके अलावा वो कर्ज माफी से किसानों के मिले लाभ की जानकारी नीति आयोग के साथ शेयर कर सकते हैं। नीति आयोग की संचालन परिषद की पांचवीं बैठक सूखे की स्थिति, कृषि संकट, वर्षा जल संचयन और खरीफ फसलों की तैयारी जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगी।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली मीटिंग
गौरतलब है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नीति आयोग की संचालन परिषद की ये पहली मीटिंग होगी। जिसमें देश के सभी राज्यों के मुख्य मंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भाग ले रहे हैं। नीति आयोग की बैठक राष्ट्रपति भवन में होगी।












Click it and Unblock the Notifications