पीएम मनमोहन राहुल के लिए तैयार कर रहे हैं पिच

rahul gandhi
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को अगले पीएम के रेस से अलग कर दिया था। मनमोहन सिंह ने कहा कि वो तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते। उन्होंने ना केवल अपने को पीएम की दौर से अलग किया बल्कि राहुल गांधी के लिए पिच भी तैयार कर दी। पीएम की बातों से साफ हो गया था कि ये उनका अलविदा भाषण था। मनमोहन सिंह ने राहुल को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल में काबिलियत है।

ऐसा पहली बार देखा गया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में अप्रत्याशित तरीके से नरेंद्र मोदी की आलोचना की। यदि संवाददाता सम्मेलन में मोदी की इतनी कड़ी आलोचना नहीं की जाती तो प्रधानमंत्री की सेवानिवृत्ति की घोषणा संवाददाता सम्मेलन की सूर्खी हो सकती थी। यह माना जा रहा था कि मार्च 2013 में दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से लौटते समय प्रधानमंत्री ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान एक और कार्यकाल का विकल्प खुला रखा था। लेकिन इस दौरान जाहिर तौर पर कुछ न कुछ जरूर हुआ है, जिसके कारण उन्होंने अपना विचार बदल दिया है।

यह संभव है कि छवि पर लगे दाग और महंगाई के मुद्दे की वजह से प्रधानमंत्री यह समझ गए हो कि उनका समय बीत गया है। इसलिए वह राहुल गांधी की बेहतरीन काबिलियत की प्रशंसा कर कांग्रेस में अगली पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+