पूर्व CAG का खुलासा, कांग्रेसी नेताओं ने रिपोर्ट से मनमोहन सिंह का नाम हटाने के लिए बनाया था दबाव
नयी दिल्ली। पूर्व नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक विनोद राय ने बड़ा खुलासा किया था। विनोद राय ने टाइम्स नाउ चैनल के साथ बतचीत के दौरान ये खुलासा किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कटु आलोचना करते हुए कहा कि ईमानदारी केवल धन की नहीं होती, बल्कि यह बौद्धिक और पेशेवराना स्तर पर भी होती है।

पूर्व कैग ने चैनल पर कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कैग की ऑडिट रिपोर्ट में तत्कालीन प्रधानमंत्री सिंह के नाम को बाहर रखने के लिए दबाव बनाया था। राय ने मनमोहन सिंह सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह की ज्यादा रचि केवल सत्ता में बने रहने में थी।
राय ने चैनल के सात बातचीत में इस बात का खुलासा किया कि तत्कालीन संप्रग सरकार ने उनका फोन टैप किया। उन्होंने कहा कि 2-जी दूरसंचार स्पेक्ट्रम आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार करने तथा कोयला खानों को बिना नीलामी के आवंटित करने के फैसले में मनमोहन सिंह की भी भागीदारी थी। उन्होंने कहा कि 2-जी और कोयला मामले में मनमोहन सिंह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।












Click it and Unblock the Notifications