पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिली AIIMS से छुट्टी, पोस्ट कोविड शिकायत के बाद कराए गए थे भर्ती

नई दिल्ली, अक्टूबर 31। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। आपको बता दें कि उन्हें इस महीने के शुरुआत में फीवर और कमजोरी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। करीब एक महीने तक चले इलाज के बाद रविवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

manmohan singh

रणदीप गुलेरिया की निगरानी में चल रहा था इलाज

आपको बता दें कि 89 साल के मनमोहन सिंह को इसी महीने के शुरुआत में एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार और कमजोरी की शिकायत हुई थी। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। पिछले काफी दिनों से मनमोहन सिंह की हालत काफी स्थिर थी।

मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे थे स्वास्थ्य मंत्री

एम्स में मनमोहन सिंह से मिलने के लिए कांग्रेस और बीजेपी के कई बड़े नेता पहुंचे थे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। मनमोहन सिंह से मिलने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी पहुंचे थे। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनसे अस्पताल में जाकर मुलाकात की थी।

अप्रैल में मनमोहन सिंह को हुआ था कोरोना

आपको बता दें कि इससे पहले भी मनमोहन सिंह को इसी साल अप्रैल में एम्स में भर्ती कराया गया था। उस वक्त वो कोरोना संक्रमित हो गए थे। बाद में जांच के बाद उन्हें जल्दी डिस्चार्ज कर दिया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+