कांग्रेस मुख्यालय पर लोगों ने किए मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन, राहुल, प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh antim darshan: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2025 को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में दुनिया को सदा के लिए अलविदा कर गए मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार को राजकीय सम्मान से किया जाएगा।
इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में जनता के दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम दर्शन" शनिवार सुबह 10:00 बजे तक होगा। इसके बाद पूर्व पीएम की अंतिम यात्रा शुरू होगी और निगम बोध घाट में 12 बजे अंतिम संस्कार होगा।

कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी सांसद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के दिग्गन नेता पहुंचे। दिवंगत नेता की विरासत को श्रद्धांजलि देने के लिए अवसर पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राजनेताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ मनमोहन सिंह की पत्नी और बेटी थी कांग्रेस कार्यालय पहुंची और पुष्पांजलि अर्पित की।
मनमोहन की उपलब्धियों और योगदान को याद किया
आर्थिक सूझबूझ और कूटनीतिक कुशलता के लिए जाने जाने वाले प्रधानमंत्री के रूप में सिंह का कार्यकाल महत्वपूर्ण सुधारों के लिए जाना जाता है, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाया। उनके नेतृत्व गुणों, विनम्रता और देश की प्रगति के प्रति समर्पण ने कई भारतीयों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। मनमोहन सिंह के योगदान पर विचार करते हुए, उपस्थित लोगों ने मधुर स्मृतियों को साझा किया और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की।
मनमोहन सिंह की कैसे हुई मौत?
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ। 26 दिसंबर को शाम उन्हें सांस लेने में तकलीफ और उलझन हुई और वो अपने घर में ही बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अपन पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गए हैं।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने AICC मुख्यालय पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/NjdWvfDnGo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
#WATCH दिल्ली: पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह ने एआईसीसी मुख्यालय में डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/1aql8zuPDA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024












Click it and Unblock the Notifications