राफेल पर एयर चीफ मार्शल ने दिया बयान, मनीष तिवारी ने दी नसीहत

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के राफेल विमानों से जुड़े बयान को लेकर उनकी निंदा की है। दरअसल यर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा था कि यदि भारत के बार राफेल विमान आ जाते हैं तो उसके बाद पाकिस्तान बॉर्डर के पास आने की हिम्मत भी नहीं करेगा। उन्होंने कहा था कि इस विमान के आने से भारत की वायु रक्षा क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी और पाकिस्तान सीमा के पास आने में हिचकेगा। धनोआ के इस बयान को मनीष तिवारी ने चुनावों से जोड़ा है और उन्हें ऐसे बयान ना देने की नसीहत दी है।

Manish Tewari slams Air Chief Marshal bs Dhanoa over his rafale comment

मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि, मैं आमतौर पर सार्वजनिक रूप से सेना से जुड़े लोगों के साथ मुद्दों को जुड़ने से बचता हूं। अफसोस कि एयर चीफ मार्शल धनोआ का यह बयान चुनावी मौसम में राजनीतिक से भरा हुआ है। इसका भारत की मौजूदा क्षमताओं पर प्रभाव पड़ता है। इस तरह के बयानों से उन्हे परहेज करना चाहिए। धनोआ ने कहा था कि राफेल के आने से हमारे पास ऐसी क्षमता होगी जिसका पाकिस्तान के पास जवाब नहीं होगा।

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि जब Rafale (राफेल) आएगा, तो हमारी वायु रक्षा क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। इससे पाकिस्तान नियंत्रण रेखा या सीमा पर आने से गुरेज करेगा। हमारे पास ऐसी क्षमता होगी, जिसका पाकिस्तान के पास कोई जवाब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी एरिया के लिए दिन्जन (असम) में एक और इकाई बनाई जाएगी। भारतीय वायुसेना ने 15 चिनूक हेलीकॉप्टर को हासिल करने का आर्डर दिया था जिसमें से पहला चिनूक हेलीकॉप्टर इस साल फरवरी में आया था। इन हेलीकॉप्टर के भारतीय वायुसेना में शामिल होने से पाकिस्तानी सीमा पर एयरफोर्स को और ताकत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+