दिल्ली के लोगों को जाम से मिलेगी राहत, आश्रम अंडरपास का हुआ उद्घाटन
नई दिल्ली, 24 अप्रैल: राजधानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें आश्रम वाले इलाके में जाम से नहीं जुझना पड़ेगा, क्योंकि रविवार को वहां पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अंडरपास का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद से इसे स्थायी रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है। अंडरपास मथुरा रोड पर निजामुद्दीन और बदरपुर के बीच एक सिग्नल-मुक्त यात्रा प्रदान करेगा। इससे रोजाना इस रोड से आने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

Recommended Video
कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस परियोजना से समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। अंडरपास का निर्माण चुनौतियों से भरा था। ऐसे भारी ट्रैफिक में लोगों के लिए काम करना मुश्किल हो जाता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी सड़कों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कालकाजी से आतिशी और जंगपुरा से प्रवीण कुमार भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि 750 मीटर अंडरपास पर निर्माण कार्य दिसंबर 2019 में शुरू हुआ था। 8 बार इसकी डेडलाइन तय की गई, लेकिन ये पूरा नहीं हो पाया। इस वजह से शहर के महत्वपूर्ण और ज्यादा ट्रैफिक वाले इलाके में जाम लगा रहता था। अधिकारियों के मुताबिक 22 मार्च को अंडरपास को यातायात के खोल दिया गया था, लेकिन 30 मार्च से 2 अप्रैल के बीच लंबित रैंप कवर कार्य को पूरा करने के लिए इसे फिर से बंद कर दिया गया। अब ये स्थायी रूप से खुल गया है।












Click it and Unblock the Notifications