आचार संहिता का उल्लंघ्न करने पर मनीष सिसोदिया को चुनाव आयोग का नोटिस, किया था ऐसा ट्वीट

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनावी आचार संहिता तोड़ने के मामले में फंस गए हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया है। दरअसल सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी अतिशि के धर्म को लेकर ट्वीट किया था। आयोग ने सिसोदिया को नोटिस जारी कर 8 मई को शाम 5 बजे तक इसपर जवाब देने को कहा है।

manish sisodia got notice from ec for his remark on religion of atishi

बता दें कि चुनाव आयोग आदर्श चुनावी आचार संहिता के पालन को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों पर सख्त है और आए दिन किसी न किसी नेता को इसके उल्लंघ्न पर नोटिस जारी कर रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए 5 चरणों के मतदान डाले जा चुके हैं। 6 मई को पांचवे चरण की वोटिंग में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला था। पांचवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल थीं। इसके अलावा पांचवें चरण में राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 7, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 2 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें- सिसोदिया का Tweet-पत्नी कह रही सुरेश है मोदी भक्त, पुलिस बता रही है AAP समर्थक

बता दें कि लोकसभा की 543 सीटों के लिए कुल 7 चरणों में मतदान होगा। इसके नतीजे 23 मई कोघोषित होंगे। लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने के लिए कई जगह बूथों को सजाया गया है।

यह भी पढ़ें- जानिए दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+