सिसोदिया का Tweet-पत्नी कह रही सुरेश है मोदी भक्त, पुलिस बता रही है AAP समर्थक

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स की पहचान हो गई है, बताया जा रहा है कि शख्स का नाम सुरेश है, जिसकी उम्र 33 साल है, वो कैलाश पार्क का रहने वाला है और स्पेयर पार्ट का काम करता है, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरेश ने पूछताछ में बताया है कि वो आम आदमी पार्टी का सर्पोटर है जबकि उसकी पत्नी का कहना है कि उनके पति का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और पुलिस ने सुरेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 के तहत FIR दर्ज किया है।

केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला निकला AAP समर्थक, पत्नी का इंकार

केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला निकला AAP समर्थक, पत्नी का इंकार

उसकी पत्नी का नाम ममता है, जिसका कहना है कि सुरेश काफी समय से केजरीवाल से नाराज था, वो घर से कुछ कह कर नहीं निकला था, लोकल विधायक कुछ दिन पहले उसके पास आए थे और उन्होंने (विधायक) मोदी जी के बारे में उल्टा सीधा बोला, जिसको लेकर भी वो काफी नाराज था, इसी भावावेश में आकर उसने यह कदम उठा लिया है।

मनीश सिसोदिया ने किया ये Tweet

सुरेश को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने ट्वीट करके दिल्ली पुलिस पर भी निशाना साधा है, उन्होंने दिल्ली पुलिस और बीजेपी के मिले होने की बात कही है, सिसोदिया ने ट्वीट में लिखा है कि हमलावर की पत्नी कह रही है कि उसके पति मोदीभक्त हैं, पुलिस ने खोज के निकाला है कि वो आप का नेता था, हो सकता है बीजेपी (दिल्ली)पुलिस की इंटेरोगेशन के बाद वो इस महिला को पत्नी मानने से ही इंकार कर दे।

मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं?

गौरतलब है कि शनिवार को भी सिसोदिया ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि क्या मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं? 5 साल सारी ताक़त लगाकर जिसका मनोबल नहीं तोड़ सके, चुनाव में नहीं हरा सके..अब उसे रास्ते से इस तरह हटाना चाहते हो कायरो!।

दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है-संजय सिंह

मालूम हो कि शनिवार को मोतीनगर में आम आदमी पार्टी के रोड शो के दौरान एक शख्स ने जीप पर चढ़कर सीएम अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया था। आप पार्टी इस पूरी वारदात के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रही है, आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे असुरक्षित है। बार-बार हमला और फिर पुलिस का रोना क्या साज़िश है इसके पीछे? हिम्मत है तो सामने आकर वार करो दूसरों को हथियार बनाकर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+