मीडिया और केंद्र सरकार पर सिसोदिया का तंज- बस देश में एक ही समस्या, रिया और उसके परिवार...
नई
दिल्ली। देश में मौजूदा हालातों को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और मीडिया को निशाने पर लिया है। सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्र सरकार और मीडिया के रवैये को कटघरे में खड़ा करते हुए सिसोदिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि चीन ने हमारी जमीन छोड़ दी है, इकॉनोमी 5 ट्रिलियन हो चुकी हैं, करोड़ों लोगों को नौकरियां भी मिल चुकी हैं, किसान व्यापारी सब मुनाफे में हैं, स्वच्छ भारत और डिजिटल-स्किल इंडिया सफल हो चुके हैं। सिर्फ देश में एक ही मुसीबत है कि रिया का पूरा खानदान अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और मीडिया 24 घंटे इसके लिए मेहनत कर रहे हैं।Recommended Video
Sushant Case : Manish Sisodia का केंद्र और मीडिया पर तंज, बस देश की एक ही समस्या है | वनइंडिया हिंदी
id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'> id='top-searched-articles'>
बता
दें कि देश इस वक्त कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। एक तरफ कोरोना वायरस के मामले 41 लाख के डराने वाले आंकड़े को पार कर चुके हैं। दूसरी तरफ चीन के साथ तनातनी जारी है। कोरोना संकट ने देश की अर्थव्यस्था की कमर तोड़कर रख दी हैं, हालांकि इसका असर पूरे विश्व पर पड़ा है। मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और मीडिया पर निशाना साधते हुए संकेतों में कहा है कि देश की बड़ी समस्याओं के मुकाबले सुशांत मामले को ज्यादा तवज्जों दी जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications