Manipur: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने CRPF बटालियन पर किया हमला, 2 जवान शहीद
Manipur News: मणिपुर में हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के नारानसेना इलाके में शनिवार (27 अप्रैल) तड़के घात लगाकर कुकी उग्रवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर हमला किया। इस घटना में सीआरपीएफ के दो जवानों की जान चली गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक मणिपुर के नारानसेना इलाके में आधी रात से लेकर 2:15 बजे तक कुकी उग्रवादियों ने सीआरपीएफ जवानों के एक बटालियन पर हमला किया।

मणिपुर पुलिस ने कहा कि ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के हैं।
मणिपुर के 3 जिलों में भी हुई थी फायरिंग
बता दें कि इससे पहले उपद्रवियों ने मणिपुर के तीन जिलों कांगपोकपी, उखरूल और इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में एक-दूसरे पर फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में कुकी समुदाय के लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं इसके बाद थौबल जिले के हेइरोक और तेंगनौपाल के बीच हुई क्रॉस फायरिंग के बाद भी इम्फाल पूर्वी जिले के मोइरंगपुरेल में फिर से हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा को भड़काने में कांगपोकपी और इंफाल पूर्व दोनों के हथियारबंद उपद्रवी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications