मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, मैतेई समुदाय के 3 लोगों की हत्या, हथियार-गोला-बारूद लूटा, एक जवान की मौत
Manipur Violence: मणिपुर में मई से जारी जातिय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर मणिपुर में हिंसा की आग जल उठी है। मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कई हिंसक घटनाएं हुई हैं।
बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार (04 अगस्त) की रात मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतक कथित तौर पर क्वाक्टा इलाके के मैतेई समुदाय से हैं। बिष्णुपुर पुलिस के मुताबिक मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है, जबकि कुकी समुदाय के कई घरों में आग लगा दी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कि कुछ लोग बफर जोन पार कर मैतेई इलाके में आए और उन पर गोलीबारी की।
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर में फिर से हिंसा भड़कने के कारण मणिपुर राइफल्स के जवान की मौत हो गई।
भारी मात्रा में हथियार गोला-बारूद लूटा गया
भीड़ ने बिष्णुपुर के कीरेनफाबी और थंगलावई में पुलिस थाने पर हमला कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद लूटा है।
रिपोर्ट के मुताबिक भीड़ ने 235 असॉल्ट राइफलें, 21 सब-मशीन गन और 16 पिस्तौल, 9,000 राउंड गोलियां और 124 हैंड-ग्रेनेड समेत कई हथियार और गोला-बारूद लूट लिए हैं।
वहीं दो अन्य लोगों को भी गोली लगने से चोटें आईं। 03 अगस्त को कुकी समूह, इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) द्वारा हिंसा में मारे गए 35 पीड़ितों के शवों को सामूहिक रूप से दफनाने की घोषणा के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।
वहीं 03 अगस्त को अन्य घटना में बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के बीच की सीम फौगाकचाओ इखाई में सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठा हो गई। जिसके बाद उपद्रवियों को संभालने के लिए सेना और पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
पिछले 24 घंटे में मणिपुर में अलग-अलग घटनाओं में 347 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मणिपुर के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हिंसा की घटनाएं बढ़ने की खबर सामने आ रही है।
मणिपुर में 03 मई 2023 से जारी मैतेई और कूकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा की वजह से अब तक 150 लोग मारे गए हैं। वहीं एक हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं 50 हजार से ज्यादा लोग कैंप में रहने और राज्य छोड़कर जाने पर मजबूर हैं। महीनों से स्कूल-कॉलेज बंद हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications