Manipur Unrest : पश्चिमी इंफाल में तीन जगहों पर हिंसा की सूचना, सुरक्षा सलाहकार ने क्या कहा?
मणिपुर में तनाव बना हुआ है। ताजा घटनाक्रम में इंफाल पश्चिम जिले के कदंगबंद में ताजा हिंसा की तीन घटनाओं की सूचना मिली है।

पूर्वोत्तर भारत में हिंसा की घटनाएं चिंताजनक हैं। Manipur Unrest एक बार फिर तनावपूर्ण हालात की तरफ संकेत कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि इंफाल पश्चिम जिले के कडंगबंद में बुधवार को ताजा हिंसा हुई।
मणिपुर हिंसा के बारे में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम जिले के कडंगबंद में हिंसक तीन घटनाओं की सूचना मिली है। अधिकारियों ने कहा कि हिंसा के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
मीडिया से बात करते हुए मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा, बुधवार रात करीब 1.30 बजे सिंगडा कदंगबंद की ऊपरी पहाड़ी से कुछ संदिग्ध हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग की।'
उन्होंने कहा, "एक व्यक्ति की दाहिनी छोटी उंगली और दाहिनी जांघ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए रिम्स अस्पताल ले जाया गया है। बीएसएफ और एमआर के एक सेक्शन ने मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन किया और इलाके में शांति बहाल की।"












Click it and Unblock the Notifications