Manipur: चुराचांदपुर जिले में बवाल के बाद पब्लिक कर्फ्यू और बिष्णुपुर में धारा-144 लागू, देखिए VIDEO
मणिपुर में आदिवासी छात्र संघ की रैली के बाद कुछ इलाकों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। चुराचांदपुर में पब्लिक कर्फ्यू लगा दिया गया है। बिष्णुपुर में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हंगामें और बवाल के बाद पब्लिक कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह आदेश खासकर के कंगवाल, तुइबोंग और चुराचांदपुर सब-डिविजन के लिए जारी किया गया है। वहीं तनाव को देखते हुए बिष्णुपुर जिले में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी गई है, जहां पांच या उससे ज्यादा लोगों को इकट्ठे होने पर रोक लग गई है।
अगले आदेश तक के लिए लगा पब्लिक कर्फ्यू
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मणिपुर के चुराचांदपुर के जिलाधिकारी ने जिले के कंगवाल, तुइबोंग और चुराचांदपुर सब-डिविजन में टोटल पब्लिक कर्फ्यू लगा दिया है। इसके तहत किसी भी व्यक्ति के अपने आवास के बाहर मूवमेंट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा।
एहतियात के तौर पर उठाए गए कदम
आदेश के मुताबिक ये एहतियाती कदम शांति, जन-व्यवस्था और मानव जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए उठाए गए हैं। यह आदेश कानून और व्यवस्था का पालन करवाने वाली सरकारी एजेंसियों पर नहीं लागू होगा।
बिष्णुपुर जिले में धारा-144 लागू
वहीं बिष्णुपुर जिले के जिलाधिकारी ने भी पूरे जिले में निषेधाज्ञा (धारा-144) लागू कर दी है। इसके तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने, जिससे कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है और डंडे, पत्थर, बिना वैध लाइसेंस के आग्नेयास्त्र लेकर चलने, हथियारों और कोई भी ऐसी चीज जिसका हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, उसपर प्रतिबंध रहेगा।
भीड़ ने घरों में की तोड़फोड़
यह आदेश भी तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इधर चुराचांदपुर शहर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ ने घरों में तोड़फोड़ की है, जिसके चलते तनाव का माहौल बन गया है। इस बीच प्रदर्शनों के बाद मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं पांच दिन के लिए बंद किए गए हैं।
दरअसल, ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन,मणिपुर ने बुधवार को एक रैली का आह्वान किया था। इसी दौरान चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों में बवाल के बाद स्थिति विस्फोटक हो गई और जिला प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने पड़ गए।
Recommended Video
Manipur | Total public curfew prohibiting the movement of any person outside their respective residences, with immediate effect and until further orders, imposed under the revenue jurisdiction of Churachandpur district, particularly Kangval, Tuibong and Chaurachandpur… pic.twitter.com/AU703hjnpX
— ANI (@ANI) May 3, 2023
Manipur | Assembly of five or more persons, which is likely to turn unlawful, and carrying of sticks, stones, firearms without a valid license, weapons or objects of any description which can be used as offensive weapons, prohibited in the whole jurisdiction of Bishnupur district… pic.twitter.com/17GrRlRKQk
— ANI (@ANI) May 3, 2023
#WATCH | Mob destroys houses amid tensions in Churachandpur Town in Manipur. Public curfew has been imposed in the district. pic.twitter.com/jonBsyRI18
— ANI (@ANI) May 3, 2023












Click it and Unblock the Notifications