Manipur News: निर्वस्त्र घुमाने वाली महिला के नाबालिग भाई की हत्या, भीड़ से की थी बहन को बचाने की कोशिश
Manipur News: मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच देश को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाओं को निर्वस्त्र करके उसे घुमाया जा रहा है। साथ ही उनके साथ दरिंदगी भी की गई है।
इनमें से एक महिला के नाबालिग भाई को भीड़ ने हत्या कर दी। जब उन्होंने अपनी बहन को भीड़ से बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस सुरक्षा से खींचकर भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया।

3 मई से मणिपुर में जातीय हिंसा भड़की हुई है। दो महीने से अधिक समय हो गए, लेकिन अभी तक हिंसा शांत नहीं हुई। आए दिनों मैतई और कुकी गुटों में झड़प होती रहती है। इस हिंसा में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर 3 मई को मणिपुर में मैतेई और कुकी जनजाति के बीच हिंसा भड़की हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों महिलाएं एक छोटे समूह का हिस्सा थीं, जो 4 मई को एक जंगली इलाके की ओर सुरक्षा के लिए भाग रही थीं। एफआईआर के मुताबिक, जंगल की ओर जा रहे लोगों को नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम मिली। पुलिस स्टेशन से लगभग 2 किमी दूर पुलिसकर्मियों के साथ उसपर लगभग 800 से 1000 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने कथित तौर पर महिलाओं को पुलिस की हिरासत से छीन लिया।
इसके बाद उसके नाबालिग भाई ने महिला को बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने उसकी हत्या कर दी। महिलाओं के रिश्तेदारों द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत से पता चलता है कि उनमें से एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया। मणिपुर में 3 मई से इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यह वीडियो गुरुवार को सामने आया और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications