Manipur: नए साल पर मणिपुर में फिर भड़क उठी हिंसा, 4 लोगों की हत्या
Manipur News in Hindi: नए साल की शुरुआत में ही एक बार फिर मणिपुर से हिंसा की खबर है। यहां चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हिंसा का ताजा मामला सामने आने के बाद फाइव वैली जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावर आॉटोमैटिक गन से साथ आए थे। दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग जबरन वसूली करने आए थे। हालांकि घटना में शामिल लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

मणिपुर में हिंसा के ताजा मामला सामने आने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने कुछ गाड़ियों में आग लगा दी। घटना के बाद फाइव वैली जिलों मे थौबल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक वीडियो संदेश में हिंसा की निंदा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
सीएम ने लोगों के अपील करते हुए कहा, "मैं निर्दोष लोगों की हत्या पर बेहद दुख व्यक्त करता हूं। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी हैं। मैं हाथ जोड़कर लिलोंग के निवासियों से अपील करता हूं कि वे दोषियों को पकड़ने में सरकार की मदद करें। मैं वादा करें कि सरकार कानून के तहत न्याय देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।"












Click it and Unblock the Notifications