मणिपुर: मंत्री के बेटे ने तेज रफ्तार कार से दो पुलिसकर्मियों को कुचला
इंफाल। मणिपुर के वन और पर्यावरण मंत्री श्याम कुमार के बेटे ने अपनी गाड़ी से दो पुलिसकर्मियों को ऑन ड्यूटी पर कुचल कर उन्हें घायल कर दिया। मंत्री के बेटे सत्यजीत को पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 279 और 338 के तहत केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। सत्यजीत को पुलिस ने इंफाल कोर्ट में पेश किया है।

यह घटना इंफाल के एमजी एवेन्यू सड़क पर तब हुई, जब पुलिस की एक वैन काले रंग की होंडा सिटी कार का पीछा कर रही थी, तभी हाइवे पर दूसरे पुलिसकर्मियों ने जब उस तेज रफ्तार कार को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने तेजी से पुलिसकर्मियों पर ही कार चढ़ा दी। दो पुलिसकर्मियों को घायल कर बदमाश तेजी गायब हो गए।
इस घटना में ऑन ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी जो घायल हुए हैं उनके नाम टी अखुप कॉम (41) और निंगथौजम अनिल कुमार (28) बताया जा रहा है। दोनों ही पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
इस घटना के बाद पुलिस ने मंत्री श्याम कुमार के बेटे को उनके घर से उठाकर ले गई है, दफा 353, 279 और 338 गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications