Manipur violence: मणिपुर में फिर हिंसा, चुराचांदपुर जिले में भारी गोलीबारी, इलाके में हड़कंप

Manipur violence News: मणिपुर के कई शहरों में स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से फिर से हिंसा भड़कने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक चुराचांदपुर जिले के थोरबुंग इलाकों में भारी गोलीबारी हुई है।

हालांकि इस फायरिंग में फिलहाल कितने लोगों की जान को नुकसान पहुंचा है, इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चुराचांदपुर जिले का थोरबुंग इलाका सबसे संवेदनशील बना है।

Manipur violence

इस हफ्ते की शुरुआत में चुराचांदपुर जिले में ही तोरबुंग बाजार इलाके में सशस्त्र उपद्रवियों ने कम से कम 10 घरों और एक स्कूल को जला दिया था।

पुलिस ने कहा था कि दो दिन पहले हुए हमले के दौरान कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के नेतृत्व में भीड़ ने कई राउंड फायरिंग की और स्थानीय स्तर पर बम बनाए थे।

बता दें कि मणिपुर के अलग-अलग जिलों से अभी भी हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को कांगपोकपी जिले के सपरमीना में दो बसों को जलाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में एक किशोर सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले एक और घटना कांगपोकपी जिले के सापोरमीना में हुई थी जिसमें सुरक्षा बलों द्वारा कर्मियों को ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो बसों को भीड़ ने आग लगा दी थी। हालांकि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं मणिपुर के मोरेह शहर में बुधवार को कई घरों में आग लगा दी गई और क्षेत्र में गोलीबारी की घटनाएं भी देखी गईं। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने दोपहर तक स्थिति पर काबू पा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+