Manipur: कुकी छात्र संगठन के खिलाफ FIR, शांति स्थापित में जुटी पुलिस और सेना को बदनाम करने की साजिश
Manipur violence: कुकी छात्र संगठन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छात्र संगठन ने पुलिस और सेना को बदनाम करने की साजिश रची है। इम्फाल वेस्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Manipur violence: मणिपुर पुलिस ने कुकी छात्र संगठन (KSO) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। छात्र संगठन पर आरोप है कि उन्होंने फेक न्यूज प्रकाशित कर केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों को बदनाम किया है। साथ ही उन्होंने कुकी आतंकवादियों का समर्थन भी किया है। इसके बाद मणिपुर पुलिस ने केएसओ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह मामला मणिपुर की राजधानी इम्फाल पश्चिम पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। मणिपुर पुलिस कमांडो और भारतीय सेना लगातार राज्य में हिंसा को खत्म करने और शांति लाने की कोशिश कर रही है। केएसओ ने कुकी आतंकवादियों का समर्थन किया है। साथ ही सुरक्षाबलों को बदनाम करने की कोशिश की है।
छात्रों के समूह ने कहा कि भारतीय सेना में मैतेई अधिकारी कई मौकों पर अपराधियों में शामिल हो गए। यह बेहद चौंकाने वाला है। एफआईआर में कहा गया है कि केएसओ ने पुलिस, भारतीय सेना, बीएसएफ को बदनाम और मनोबल गिराने का प्रयास किया है। सेना और पुलिस बिना किसी भय के देश की सेवा में जुटी है।
Recommended Video

भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स ने रक्षा बलों में जातीय संरचना से जुड़ी गलत सूचना फैलाने के खिलाफ चेतावनी देने के कुछ दिनों बाद प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के सभी रैंक नस्ल, जाति, पंथ और लिंग से परे हैं। सभी के लिए निष्पक्ष व्यवहार करती है।
यह भी पढ़ें- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने एंबुलेंस को किया आग के हवाले, 8 साल की बच्ची समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत












Click it and Unblock the Notifications