मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने एंबुलेंस को किया आग के हवाले, 8 साल की बच्ची समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Manipur Violence: मणिपुर में भीड़ ने एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भीड़ के इस हमले से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है।

Manipur Violence: मणिपुर में मंगलवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई। भीड़ ने थाना क्षेत्र इरोइसेम्बा में एक एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। जिसमें तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। हमले में 8 वर्षीय बच्ची की भी जान चली गई। भीड़ के हमले में तीनों लोग जिंदा जल गए।
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस और मारुति जिप्सी में तीन लोग सवार थे। वाहन फायेंग से इंफाल वेस्ट की ओर जा रहे थे। तभी भीड़ ने वाहनों को रोककर उसपर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है। इलाके में एक बार फिर अशांति फैल गई है।
Recommended Video

यह दर्दनाक घटना 4 जून को शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। इससे पहले अराजक तत्वों ने कांग्रेस विधायक रंजीत के आवास पर आग लगा दी थी। इसके साथ ही काकिंग जिले के सुगनू क्षेत्र में दो गांवों में भी आग लगा दी। इस घटना में विधायक का घर आंशिक रूप से जल गया। जिससे क्षेत्र में और अधिक तनाव बढ़ गया।
बता दें कि मणिपुर में पिछले एक महीने से हिंसा जारी है। दर्जनों लोगों की हिंसा में मौत हो चुकी है। इससे पहले बीएसएफ के एक जवान की भी हिंसा में मौत हो गई। बीएसएफ जवान रंजीत यादव को गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
बता दें कि पिछले महीने 3 मई को मणिपुर में हिंसा भड़की थी। मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने के खिलाफ यह हिंसा शुरू हुई थी। 19 अप्रैल को कोर्ट ने मैतेई को एसटी में शामिल करने का आदेश दिया था, जिसके बाद इसके विरोध में मार्च निकाला गया था।
यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा की जांच करेगा 3 सदस्यीय पैनल, अमित शाह की ये खास अपील












Click it and Unblock the Notifications