मणिपुर सीएम बोले- पीएम मोदी ने मदद न की होती तो टोक्‍यो ओलंपिक में मीराबाई चानू नहीं जीत पाती मेडल

नई दिल्ली, 6 अगस्‍त। टोक्‍यो में आयोजित ओलंपिक में वेट मणिपुर की मीराबाई चानू ने सिल्‍वर मेडल जीत कर देश का मान बढ़ाया। वहीं मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह ने खुलासा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो एथलीटों को टोक्यो ओलिंपिक खेलों से पहले अमेरिका में बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट और प्रशिक्षण दिलवाने के लिए हस्‍तक्षेप किया था। इन दो एथलीटों में मीराबाई चानू भी शामिल थीं। सीएम सोरेन ने कहा अगर उन्‍होंने मदद नहीं की होती तो चानू पदक न जीत पाती। वहीं इस खुलासे के बाद मीराबाई चानू ने इसका जवाब देते हुए कहा मेरे प्रशिक्षण के दौरान पीएम मोदी ने मेरी बहुत मदद की थी।

mira

टोक्‍यो ओलंपिक सिल्‍वर मेडल जीतने वाली चानू ने कहा ये सच है कि मेरे प्रशिक्षण के दौरान पीएम मोदी ने मेरी बहुत मदद की थी। Tokyo Olympics से पहले लगी मेरी चोटों के इलाज के लिए उन्होंने मेरी फ्लाइट के टिकट की व्यवस्था की थी और मुझे इलाज के लिए अमेरिका भेज दिया था। उन्होंने मेरे प्रशिक्षण के दौरान मुझे बहुत सहयोग प्रदान किया।

बता दें मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा वो प्रधान मंत्री से मिले थे तो उन्होंने भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू की मदद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। सीएम सोरेन ने बताया कि पीएम मोदी ने मीराबाई चानू को पदक जीतने में मदद की। पीएम ने चानू को इलाज के लिए अमेरिका भेजा था। अगर उन्हें मांसपेशियों के ऑपरेशन और अभ्यास के लिए अमेरिका जाने का मौका नहीं दिया गया तो वह लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाती।

Recommended Video

    Tokyo Olympics 2021: Savita Punia’s Father revealed her inspiring journey | वनइंडिया हिन्दी

    सीएम ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा जब चानू ने मुझे इस बारे में बताया तो मैं हैरान रह गया था। उन्होंने बताया कि अगर पीएम ने उन्हें मांसपेशियों के ऑपरेशन और प्रैक्टिस के लिए अमेरिका नहीं भेजा होता तो वो ये पदक नहीं जीत पाती।'

    मणिपुर के लोग यह जानकर बहुत खुश हुए कि पीएम मोदी ने उनकी मदद कैसे की।उन्‍होंने बताया कि मीराबाई चानू को बैक पेन था जिसकी जानकारी जब पीएम मोदी को मिली तो उन्‍होंने उसके इलाज और ट्रेनिंग का खर्चा उठाते हुए चानू को अमेरिका भेजा। उन्‍होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी ने और एथिलीट की मदद की लेकिन फिलहाल मैं उसका नाम नहीं बताऊंगा।

    सोरेन ने बताया कि जब हमने चानू की मदद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया तो पीएम मोदी मुस्कुराते रहे। उन्होंने एक और एथलीट की भी मदद की। यह नेता की महानता है। चानू को पीठ में दर्द हो रहा था और यह संदेश पीएमओ के पास पहुंचा और पीएम मोदी ने सीधे हस्तक्षेप किया और विदेश में उनके इलाज और प्रशिक्षण पर होने वाले सभी खर्च को पीएम ने वहन किया।

    https://hindi.oneindia.com/photos/anupama-spoiler-alert-twist-pakhi-apologize-to-anupama-oi65885.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+