'हम सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए', मणिपुर में शांति बहाल करने को लेकर क्या बोले CM बीरेन सिंह?
Manipur Chief Minister N Biren Singh: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार 15 अगस्त को शांति बहाल करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है। एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य में 34 मान्यता प्राप्त जनजातियां हैं।
मणिपुर राइफल्स ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोलते हुए सीएम एन बीरेन सिंह ने मौजूदा अशांति के लिए बाहरी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया जो राज्य को अस्थिर करना चाहते हैं। संघर्ष पर विचार करते हुए सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर 34 मान्यता प्राप्त जनजातियों, जिनमें थडौ, ह्मार, सिमटे, मैतेई, तंगखुल, माओ, मारम, अनल और लामकांग शामिल है।

सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, ''यह मणिपुर किसी एक समुदाय के लिए नहीं है। हमें एकजुट और मजबूत भारत के लिए सबको एक साथ खड़े होना चाहिए।"
अगर 3 मई, 2023 की हिंसा नहीं होती, तो मणिपुर...: सीएम एन बीरेन सिंह
हालिया चुनौतियों के बावजूद सीएम एन बीरेन सिंह ने राज्य के भविष्य में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "अगर 3 मई, 2023 की हिंसा नहीं होती, तो मणिपुर जो प्रगति और विकास आज हासिल कर चुका होता, वह अकल्पनीय होता। हालांकि, हम खोए हुए समय की भरपाई करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
यह संकट तब सामने आया जब जांच से पता चला कि राज्य को तोड़ने के उद्देश्य से बाहर के लोग चुपके से राज्य में घुस गए थे। सिंह ने कहा, "यह सोचकर हमें रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि अगर हम चुप रहते तो आदिवासियों का क्या होता।"
सीएम एन बीरेन सिंह ने सभी समुदायों से की ये अपील?
मुख्यमंत्री ने सभी समुदायों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति लाने के लिए राजनीतिक और व्यक्तिगत एजेंडा को दरकिनार कर दें। उन्होंने कहा, "हमें सामने आने वाले मुद्दों का सामूहिक रूप से समाधान करना चाहिए। एकता और ईमानदारी से शांति निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है, लेकिन हमारे बीच कोई साजिश या उकसावे नहीं होने चाहिए।"
सिंह ने पिछले साल 3 मई की हिंसा की ओर भी इशारा किया, जिसके लिए उन्होंने राज्य में विकास का विरोध करने वाले समूहों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "स्वार्थों से प्रेरित लोगों के कुछ वर्गों ने राज्य को तोड़ने के उद्देश्य से दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को अंजाम दिया।"












Click it and Unblock the Notifications