Manipur Unrest: हिंसाग्रस्त इलाकों में Spear Corps का नियंत्रण, संवेदनशील इलाकों में फोर्स की तैनाती

मणिपुर में हुई हिंसा के बाद तनावपूर्ण शांति की रिपोर्ट्स सामने आई। भारतीय सेना की Spear Corps यूनिट ने कहा है कि चुराचंदपुर, केपीआई, मोरेह और काकिंग अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

Manipur

Manipur के कई इलाकों में हिंसा की खबरों के बाद सेना को तैनात किया गया। सेना की यूनिट स्पीयर कॉर्प्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया, सक्रिय और समय पर प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप, चुराचंदपुर, केपीआई, मोरेह और काकिंग अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

मणिपुर की वर्तमान स्थिति के बारे में भारतीय सेना ने कहा, कल रात से किसी बड़ी हिंसा की सूचना नहीं है। पिछले 12 घंटों में इंफाल के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में आगजनी की छिटपुट घटनाएं और असामाजिक तत्वों द्वारा नाकाबंदी के प्रयास देखे गए।

हिंसाग्रस्त इलाकों में सेना का अधिकार

सेना के अनुसार, एक्शन के दौरान अतिरिक्त सैन्य टुकड़ी को शामिल किया गया। मिलकर दृढ़ और समन्वित प्रतिक्रिया के कारण हिंसाग्रस्त इलाकों में स्थिति पर सुरक्षा बलों का नियंत्रण सुनिश्चित हुआ।

स्पीयर कॉर्प्स के बयान में कहा गया कि सक्रिय रूप से तैनात की गई 100 से अधिक सैन्य टुकड़ियों ने प्रमुख गतिविधियों के बीच सक्रिय बचाव अभियान चलाया। फ्लैग मार्च किया गया, हिंसाग्रस्त इलाकों में नियंत्रण हासिल किया।

13 हजार से अधिक नागरिकों को बचाया

मणिपुर में भारतीय सेना की यूनिट स्पीयर कॉर्प्स ने नागरिकों को कैसे बचाया? इस संबंध में सेना ने कहा, स्थानीय लोगों/प्रभावितों को उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। कुल 13000 नागरिकों को अब तक बचाया गया है और सैन्य परिसरों के भीतर किए गए एडहॉक व्यवस्था में रह रहे हैं।

संवेदनशील इलाकों में फोर्स की तैनाती

मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा, मणिपुर प्रशासन अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के साथ 23 जगहों पर तैनात करने के लिए फोर्स तैयार कर रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में आरएएफ, असम राइफल्स, बीएसएफ और आईआरबी का दबदबा है।

Recommended Video

    Manipur Violence Updates: Congress का मणिपुर हिंसा पर PM Modi, Amit Shah से सवाल | वनइंडिया हिंदी

    सेना से छीने गए हथियार बरामद

    सैन्य बंदोबस्त के अलावा मणिपुर पुलिस की पहल के बारे में इंफाल के एडिशनल एसपी एम अमित सिंह ने बताया, इंफाल जिला पुलिस की एक टीम ने मणिपुर के विभिन्न इलाकों से सुरक्षा बलों से छीने गए हथियार और गोला-बारूद बरामद कर लिए हैं।

    पुलिस से संपर्क कर हथियार सरेंडर करने की अपील

    एसपी ने कहा, हिंसा के बाद मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में अगर किसी के पास हथियार और गोला-बारूद का ज्ञान या कब्जा है, वह निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क कर इसे जमा करे। उन्होंने जिला प्रशासन की तरफ से जारी हो रही कानूनी एडवाइडरी के पालन की अपील भी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+