मणिपुर में बड़ा हादसा होते-होते टला, हाईवे पर बना पुल ढहा, नदी में ट्रक के साथ गिरा एक शख्स
मणिपुर में बड़ा हादसा होते-होते टला, हाईवे पर बना पुल ढहा, नदी में ट्रक के साथ गिरा एक शख्स
इंफाल: Manipur Tamenglong Bridge collapsed: मणिपुर के तामेंगलांग जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। तामेंगलांग जिले के नेशनल हाईवे NH-37 पर इम्फाल-जिरिबाम को जोड़ने वाली सड़क ( Imphal-Jiribam road) पर बना पुल अचानक ढह गया। पुल के ढहने से एक ट्रक पानी में जा गिरा। ट्रक में ड्राइवर बैठा हुआ था। घटना एक नवंबर की सुबह की है। रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति को खोजने के लिए मौके पर बचाव दल मौजूद है। बचाव अभियान जारी है।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा है कि वह ट्रक में फंसे ड्राइवर को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हालांकि ट्रक के अलावा नदी में और कोई गाड़ी गिरने की सूचना नहीं है। ना ही किसी और तरह के नुकसान की खबर है।
पुल गिरने की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई है। रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसके मरम्मत का काम किया जाएगा।
खबर में फिलहाल अधीक जानकारी के लिए इतंजार है। खबर को डिटेल आने के बाद अपडेट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications