मणिपुर में 5000 नए घरों का ऐलान, क्या अब थमेगी 2 साल की आग? मोदी सरकार के फैसले से बदलेगा हालात का गणित
Manipur 5,000 houses: मणिपुर पिछले लगभग दो साल से हिंसा और अविश्वास की आग में झुलस रहा है। मई 2023 से शुरू हुए मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच संघर्ष ने राज्य की सामाजिक संरचना को हिला दिया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 60 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने 5,000 नए घरों के निर्माण को मंजूरी देकर एक बड़ा राजनीतिक और मानवीय संदेश दिया है।
पुनर्वास पर फोकस, राजनीति से आगे बढ़ने की कोशिश
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मणिपुर के विस्थापितों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5,000 घर बनाने की मंजूरी दी है। यह फैसला नई दिल्ली में मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचन्द सिंह (Yumnam Khemchand Singh) से मुलाकात के बाद लिया गया।

यह कदम केवल राहत पैकेज नहीं है, बल्कि यह संकेत है कि केंद्र अब पुनर्वास को प्राथमिक एजेंडा बना चुका है। राज्य सरकार पहले ही 10,000 विस्थापित परिवारों को 31 मार्च तक बसाने का लक्ष्य तय कर चुकी है और 16,500 से अधिक लोगों के पुनर्वास का दावा किया गया है। अब 5,000 नए घर इस लक्ष्य को गति दे सकते हैं।
गृह मंत्री अमित शाह की सख्त हिदायत
पुनर्वास को लेकर सख्त संदेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की ओर से भी आया है। नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में अमित शाह ने साफ कहा कि विस्थापितों की वापसी और बसावट को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
यह निर्देश उस समय आया है जब कुकी संगठनों की ओर से अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग अब भी कायम है। यानी राजनीतिक समाधान अभी दूर है, लेकिन मानवीय राहत की प्रक्रिया तेज करने की कोशिश हो रही है।
क्या बदलेगा जमीनी हालात?
5,000 घरों की मंजूरी का असर तीन स्तरों पर देखा जाएगा। पहला राहत शिविरों में रह रहे हजारों परिवारों को स्थायी छत मिलने से अस्थिरता कम होगी। लंबे समय तक शिविरों में रहने से सामाजिक तनाव और आर्थिक संकट बढ़ता है।
दूसरा, सरकार का यह कदम भरोसा बहाल करने की दिशा में अहम हो सकता है। हिंसा के बाद सबसे बड़ा संकट आपसी विश्वास का होता है। जब सरकार ठोस निर्माण और पुनर्वास दिखाती है, तो यह संदेश जाता है कि हालात को सामान्य बनाने की गंभीर कोशिश हो रही है।
तीसरा, राजनीतिक स्थिरता। फरवरी में राष्ट्रपति शासन खत्म होने के बाद नई सरकार का गठन हुआ। मुख्यमंत्री युमनाम खेमचन्द सिंह के साथ एक कुकी और एक नागा उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति संतुलन की रणनीति का हिस्सा है। ऐसे में पुनर्वास योजना उस राजनीतिक संतुलन को मजबूत कर सकती है।
चुनौतियां अभी बाकी
हालांकि, केवल घर बना देने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। कुकी बहुल जिलों में मुख्यमंत्री युमनाम खेमचन्द सिंह की सीधी यात्रा का विरोध अब भी हो रहा है। संवाद की प्रक्रिया धीमी है। अगर समुदायों के बीच भरोसा बहाल नहीं हुआ तो नए घर भी खाली पड़ सकते हैं या फिर विभाजन की रेखाएं और गहरी हो सकती हैं।
वित्तीय सहायता को लेकर भी केंद्र और राज्य के बीच समन्वय जरूरी होगा। मुख्यमंत्री की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
(Nirmala Sitharaman) से मुलाकात इसी दिशा में संकेत देती है कि पुनर्वास के लिए संसाधन जुटाने पर भी काम हो रहा है।
क्या अब शांति की राह खुलेगी?
मणिपुर में शांति केवल सुरक्षा बलों या राजनीतिक समझौते से नहीं आएगी। स्थायी समाधान तब होगा जब विस्थापित परिवार सम्मान के साथ अपने घरों में लौट सकेंगे। 5,000 घरों की मंजूरी एक शुरुआत है,अंत नहीं।
अगर यह योजना समयबद्ध तरीके से लागू हुई और सभी समुदायों को समान रूप से शामिल किया गया, तो यह मणिपुर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। लेकिन अगर प्रक्रिया धीमी पड़ी या राजनीतिक अविश्वास हावी रहा, तो हालात फिर अस्थिर हो सकते हैं।
फिलहाल इतना तय है कि केंद्र ने पुनर्वास को प्राथमिकता देकर संकेत दे दिया है कि मणिपुर को अनिश्चितता में नहीं छोड़ा जाएगा। अब नजर इस पर रहेगी कि जमीन पर कितनी तेजी और पारदर्शिता के साथ ये 5,000 घर खड़े होते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications