Mangaluru University के एक कॉलेज में छात्रों ने क्‍लास में लगाई सावरकर की फोटो, हुई वायरल

Mangaluru University के एक कॉलेज में छात्रों ने क्‍लास में लगाई सावरकर की फोटो, हुई वायरल

मंगलुरू, 09 जून: मैंगलोर विश्वविद्यालय से संबंद्ध एक कॉलेज में छात्रों ने वी.डी. सावरकर की फोटो बिना कालेज प्रशासन की अनुमति के क्‍लास के ब्लैकबोर्ड के ऊपर लगा दी। सोशल मीडिया पर कुछ छात्रों द्वारा कॉलेज की कक्षा में वीर सावरकर की तस्वीर लगाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद युनिवर्सिटी कॉलेज प्रशासन का पारा हाई हो गया, बाद में फोटो हटा दिए गए थे।

savarkar

ये घटना कथित तौर पर सोमवार शाम यहां कॉलेज की एक कक्षा में हुई और बहुत बाद में इसका खुलासा हुआ। सूत्रों के मुताबिक, कुछ छात्रों ने भारत माता और सावरकर के चित्र लाकर ब्लैक बोर्ड के ऊपर रख दिए और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल होने और कुछ छात्रों द्वारा मामले को प्रोफेशर के संज्ञान में आने के बाद यह मामला सामने आया।

कॉलेज की प्रिंसिपल अनसूया राय ने कहा कि कॉलेज ने बिना किसी अनुमति के लगाए गए चित्रों को हटा दिया। संबंधित छात्रों को चेतावनी दी गई और उन्होंने बाद में अनुशासन का उल्लंघन करने के लिए लिखित में माफी मांगी है।

वहीं बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इस मामले का जिक्र करते हुए, दक्षिण कन्नड़ युवा कांग्रेस के महासचिव इस्माइल बी ने कहा कि यह पता लगाने की जरूरत है कि कॉलेज के छात्रों को इस तरह के कृत्यों में शामिल होने के लिए कौन उकसा रहा था।

उन्होंने कहा ये घटना एक विवाद पैदा करने का प्रयास प्रतीत होती है। परदे के पीछे ऐसे व्यक्तियों और ऐसे कृत्यों में लिप्त छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं। शिक्षा विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर यह स्पष्ट किया होगा कि शैक्षणिक संस्थानों में किसके चित्र लगाए जा सकते हैं। परिपत्र का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, विशेष घटना एक विवाद पैदा करने का प्रयास प्रतीत होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+