मंगलुरु ऑटो-रिक्शा ब्लास्ट: पुलिस ने तमिलनाडु के एक शख्स से की पूछताछ, आतंकी को सिम कार्ड लेने में की थी मदद!

कर्नाटक के मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा विस्फोट मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस ने रविवार को मंगलुरु में जांच के सिलसिले में तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति से पूछताछ की।

कर्नाटक के मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा विस्फोट मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस ने रविवार को मंगलुरु में जांच के सिलसिले में तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति से पूछताछ की। माना जा रहा है कि विस्फोट में घायल हुए संदिग्ध द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर तमिलनाडु के व्यक्ति के आधार कार्ड पर सिम कार्ड लिया था।

मंगलुरु ऑटो-रिक्शा ब्लास्ट: पुलिस ने तमिलनाडु के एक शख्स से की पूछताछ
Photo Credit:

तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि नीलगिरी के एक गांव के रहने वाले सुरेंद्रन से पूछताछ की जा रही है। कर्नाटक में उनके समकक्षों ने उन्हें विस्फोट के बारे में बताया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम उससे यह जानने के लिए पूछताछ कर रहे हैं कि क्या उसने उसे सिम कार्ड हासिल करने में मदद की या आतंकवादी ने सिम कार्ड खरीदने के लिए अपने आधार नंबर का इस्तेमाल किया। इस बीच, तमिलनाडु पुलिस ने विस्फोटों के मद्देनजर तमिलनाडु-कर्नाटक और तमिलनाडु-केरल सीमा पर नीलगिरी और कोयम्बटूर जिलों में वाहनों की जांच तेज कर दी है।

सभी आरोपियों की हुई पहचान

बता दें कि कर्नाटक के मंगलुरु में शनिवार को एक ऑटो-रिक्शा में विस्फोट हुआ था। जिसमें शामिल आरोपी की पहचान कर ली गई, जिसके घर रविवार को छापेमारी हुई। इस दौरान बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से ये संकेत मिल रहे हैं कि ये आतंकी संगठन की करतूत थी और संदिग्ध का आतंकियों से संबंध है।

आरोपी की कुकर बम के साथ तस्वीर वायरल

वहीं, दूसरी तरफ मंगलुरु विस्फोट के आरोपी मोहम्मद शारिक की 'कुकर बम' के साथ तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। जिसमें उसे कुकर बम को पकड़े हुए दिखाया गया है। साजिश को अंजाम (Mangaluru Cooker Bomb Blast)देने से पहले आतंकी ने आईएसआईएस-शैली में फोटो खिंचवाई है। शारिक को 'इस्लामिक स्टेट स्टाइल' में सर्किट तारों के साथ कुकर पकड़े देखा जा सकता है। खुफिया सूत्रों का दावा है कि शारिक को कट्टरपंथी बना दिया गया था । वह भारत में फर्जी आधारकार्ड के जरिए आतंकियों को सक्रिय करता था।

बम लगाने जा रहा था शारिक

सूत्रों के मुताबिक गत सप्ताह शनिवार को शारिक बम लगाने जा रहा था, तभी ऑटोरिक्शा में विस्फोट हो गया। विस्फोट में शारिक और ऑटो चालक घायल हो गए। घटना को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आरोपी के आतंकी लिंक होने की आशंका व्यक्त की थी।

यह भी पढ़ें- मंगलुरु ऑटो रिक्शा विस्फोट: आतंकी साजिश का हुआ पर्दाफाश, आरोपी पर पहले से UAPA के तहत मामला दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+