Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दहेज का रेट तय करने वाली 'डाउरी केलकुलेटर' वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री ने सूचना तकनीकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से दहेज का रेट तय करने वाली वेबसाइट को ब्लॉक करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। वेबसाइट डाउरी केलकुलेटर जो दूल्हे की उम्र, आय, योग्यता, रंग रूप, पारिवारिक हैसियत और जाति के आधार पर दहेज के दाम भी बताती है। मेनका गांधी ने रवि शंकर प्रसाद को इस मामले में चिट्ठी लिख इस वेबसाइट को ब्लॉक करने की मांग की है, जो दहेज को बढ़ावा देती है।

दहेज का रेट तय करने वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

गांधी ने अपने चिट्ठी में लिखा कि www.dowrycalculator.com वेबसाइट एक फिक्स दहेज के दाम तय करती है, जिसका पैरामिटर वहां दिए गए ऑप्शन (जाति, शिक्षा, नौकरी आय) से तय होता है। गांधी ने अपने चिट्ठी में कहा कि यह ना सिर्फ शर्मनाक है बल्कि, दहेज को बढ़ावा देने की वजह से पूरी तरह से अवैध भी है।

मिनिस्टर ने रवि शंकर प्रसाद से आग्रह किया कि तत्काल प्रभाव से इस वेबसाइट के मालिक और इसके एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जो इस होस्ट कर रहे हैं। गांधी ने कहा कि उन्होंने इस मामले में डब्ल्यूसीडी मंत्रालय के सेक्रेटरी से भी बात कर दहेज निरोधक कानून के तहत कार्यवाही करने के लिए कहा है।

भारत में दहेज प्रथा को एक अपराध माना गया है। लेकिन इस वेबसाइट को कुछ सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर देखा जा सकता है। जो खुल्लेआम दूल्हे के लिए रेट तय करता है। इस वेबसाइट के बायीं ओर लिखा है, 'भारत की सभी आंटियों को समर्पित है'।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+