पति के निधन के बाद पहली बार मंदिरा बेदी ने शेयर की तस्वीर, हुईं भावुक
मुबई, 05 जुलाई। फिल्म अभिनेत्री और टीवी कलाकार मंदिरा बेदी के पति कौशल राज की कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कौशल के निधन के बाद से मंदिरा बेदी काफी को फिल्म इंडस्ट्री, साथी कलाकार, सहित सोशल मीडिया पर लोग सांत्वना दे रहे हैं। पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों में मंदिर बेदी कौशल राज के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करने के साथ मंदिरा बेदी ने दिल टूटने वाली इमोजी भी शेयर की है, इसके जरिए उन्होंने बताने की कोशिश की है कि वह अपने पति के जाने से कितनी आहत हैं।

निधन के बाद पहली बार साझा की पति के साथ तस्वीर
पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है, पिछले कुछ दिनों से लगातार उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार मुश्किल वक्त में उनका ढांढ़स बंधा रहे हैं। मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी डिस्प्ले पिक यानि डीपी को भी ब्लैक कर दिया है और इसपर अपनी तस्वीर को हटा लिया है। मंदिरा बेदी की इस पोस्ट पर तमाम फिल्मी सितारी, टीवी कलाकार,खेल जगत से जुड़े लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मंदिरा बेदी को हिम्मत दे रहे हैं।

करीबी दोस्तों ने बढ़ाया हौसला
मंदिरा बेदी की पोस्ट पर करन जौहर, हरभजन सिंह, नेहा धूपिया समेत कई लोगों ने दिल वाली इमोजी शेयर की है। मंदिरा और उनके पति कौशल राज की तस्वीरों को 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और उसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स और मंदिरा के फैंस ने भी मुश्किल की घड़ी में मंदिरा को मजबूत रहने की सलाह दी है।

लोग कर रहे प्रार्थना
मंदिरा की तस्वीर एक यूजर ने लिखा कि प्रार्थना करती हूं कि आप जल्द ही इस मुश्किल वक्त से उबर जाएं। बता दें कि कौशल राज का महज 49 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होने कई फिल्मों को डायरेक्ट किया था,जिसमे प्यार में कभी-कभी, शादी के लड्डू, एंथनी कौन है जैसी फिल्में शामिल हैं। अहम बात यह कि निधन से दो दिन पहले पिछले रविवार को कौशल राज ने परिवार संग जमकर पार्टी की थी, ऐसे में उनके करीबी लोगों को कौशल के निधन पर यकीन नहीं हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications