मंदिरा बेदी ने दिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के टिप्स, बिकिनी में हॉट वर्कआउट का वीडियो वायरल
मुंबई, 18 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटर मंदिरा बेदी 49 साल की उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर मंदिरा अपने वर्कआउट वीडियो और टिस्प फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। कोरोना वायरस काल में जहां मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ रहा है वहीं, मंदिरा बेदी ने एक वीडियो शेयर कर शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने का तरीका बताया।

मंदिरा बेदी ने शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। मंदिरा अपने वीडियो के माध्यम से लाखों फैंस को वर्कआउट के लिए प्रेरित करती रहती है। हाल ही में पोस्ट किए गए वीडियो में भी मंदिरा बिकिनी में वर्कआउट करती दिखाई दे रही है, इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि इसके जरिए लोग ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के अलावा तनाव भी दूर कर सकते हैं।

बिकिनी में बहाया पसीना
मंदिरा बेदी का मानना है कि वर्कआउट किसी भी जगह किया जा सकता है, इसीलिए उन्होंने इसके लिए अपने बाथरूम को चुना। सोमवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने वीडियो में मंदिरा बेदी ऊर्ध्व धनुरासन या चक्रासन कर रही हैं । इस मुद्रा को व्हील पोज भी कहा जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बिकिनी पहन बैकबेंड योगा मुद्रा करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

ऑक्सीजन लेवल बढाने के दिए टिप्स
वीडियो पोस्ट करते हुए मंदिरा बेदी ने कैप्शन में लिखा, यह योगासन आपके शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाता है, इससे तनाव भी कम होता है। आपके पीठ और कंधे मजबूत होते हैं। दिल खुश हो जाता है। मंदिरा बेदी के वीडियो पर फैंस और अन्य यूजर्स भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। उनके वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मंदिरा कितनी फिट हैं और वो कैसे अच्छी जीवन शैली का पालन करती हैं।

पहले भी शेयर किया था वीडियो
मंदिरा बेदी ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बिकिनी में पसीना बहाते नजर आई थीं। वीडियो में मंदिरा बिकिनी में नजर आ रहीं। साथ ही उन्होंने बॉथटब के सामने वर्कआउट किया। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि बॉथटब, बिकनी और बैंगिंग वर्कऑउट। किक्स, ग्लूट ब्रिज, ट्राइसेप्स पसीने बहाकर कैलरी बर्न करने का अच्छा तरीका है। इसके बाद सबसे नीचे उन्होंने लिखा- 'मैंने भी आज बिकिनी में वर्कआउट किया'।
यह भी पढ़ें: मंदिरा बेदी ने पिंक बिकनी में मनाया 49 वां बर्थडे, Videoमें देखें एक्ट्रेस का हॉट अंदाज












Click it and Unblock the Notifications