'मंदिर जब बन जाएगा, सोच नजारा क्या होगा', यूपी चुनाव को लेकर मनोज तिवारी का नया गाना रिलीज

नई दिल्ली, 14 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने राम मंदिर को लेकर गाना रिलीज किया है। राजनेता और सिंगर मनोज तिवारी ने हिट सॉन्ग 'दिल गलती कर बैठा है, बोल कफ्फारा क्या होगा' की तर्ज पर 'मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है' गाया है। राम मंदिर को लेकर गाया मनोज तिवारी का ये गाना सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

ये हैं गाने के बोल

ये हैं गाने के बोल

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने यह गाना यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार किया है। मनोज तिवारी के गाए इस गाने में राम मंदिर, मथुरा, काशी और हिन्दुत्व की बात की गई है। गाने में 'मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है, मदिर जब बन जाएगा देख नजारा क्या होगा।' कहते कहते हुए तिवार अयोध्या के राम मंदिर के साथ मथुरा और काशी के मंदिरों का जिक्र कर रहे हैं।

गाने में विपक्ष पर निशाना

गाने में विपक्ष पर निशाना

मनोज तिवारी ने अपने इस गाने में उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्ष के नेता अखिलेश यादव को भी निशाना बनाया है। तिवारी ने इस गाने को लेकर मीडिया से कहा कि यह गाना लोगों को बहुत पसंद आएगा क्योंकि इसमें सिर्फ सकारात्मक बातें की गई हैं। उन्होने कहा कि वो नेता के साथ-साथ हम गायक भी हैं, ऐसे में गाने के तौर पर भी अपना संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

यूपी में सात चरण में चुनाव

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए फिलहाल चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, पांचवा 27 फरवरी, छठा चरण तीन मार्च और आखिरी चरण में 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी और नतीजों का ऐलान होगा। उत्तर प्रदेश में इस समय बीजेपी की सरकार और समाजवादी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+