घर पर रहकर कोरोना वायरस को कैसे दें मात? जानें, पॉजिटिव होने पर क्या करना चाहिए क्या नहीं
नई दिल्ली, अप्रैल 27: देश में कोरोना महामारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है। हर दिन लाखों की संख्या में लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं हजारों लोगों की मौत हो रही है। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं मिल रही है। वहीं देश में इस समय मेडिकल ऑक्सीजन की बड़ी किल्लत है। लोगों को बड़ी संख्या में घरों पर आइसोलेशन में रखा जा रहा है। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार लेने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को पता ही नहीं है कि उन्हें क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं।

संक्रमित होने पर करे ये काम
जो वयस्क कोरोना संक्रमित हो गए हैं और वे अपने घर में आइसोलेट हैं। वे अपने घऱ में कोविड 19 मैनेटमेंट जरिए इन उपायों को अपना सकते हैं। पहला स्टेप-यदि आपको कोविड के लक्षण हैं तो किसी डॉक्टर से सलाह लें और जांच करवाएं।(लक्षण-बुखार, गले में खराश, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द,शरीर में दर्द , गंध या स्वाद का पता ना चलना) अगर आपके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो जाती है तो आप दिन में 3-4 बार पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन का स्तर जाचें। मास्क पहने और अपने परिवार को सभी की सुरक्षा के लिए मास्क पहनाएं। इसके अलावा वायु संचार के लिए खिड़कियां खुली रखें। घर पर रहे(परिवार के सदस्यों से दूरी बनाए रखें) और आराम करें। पानी का अधिक से अधिक सेवन करें, इसके अलावा बुखार हो तो बुखार की दवाएं लें(पेरासीटामोल,एसिटामिनोफेन)

यदि ऑक्सीजन का स्तर 92% या अधिक है, तो
*बुखार की दवाएं(पेरासीटामोल, एसिटामिनोफेन) लें
*पानी का अधिक से अधिक सेवन करें
*फेंफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने के लिए , जितना संभव हो सके पेट के बल लेंटे
*इन्हेलेड बुडेसोनाइड(स्टेरॉयड) के दो कश, दो बार दैनिक(कुल 1600 Mcg/प्रतिदिन) जब तक लक्षणों में सुधार नहीं होता।

अगर ऑक्सीजन का स्तर 92 फीसदी से कम है तो-
*डॉक्टर से परामर्श लें और अस्पताल कर्मियों की देखरेख में रहें। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए इन उपचारों का पालन करें।
*ऑक्सीजन का उपयोग करे.
*ऑक्सीमीटर से दिन में अपने ऑक्सीजन स्तर की 4-6 बार जांच करते रहें।
*डेक्सामेथासोन (स्टेरॉयड) 6 Mg दिन में एक बार 5-10 दिनों तक लें। य़दि डेक्सामेथासोन नहीं है तो हाईड्रोकार्टिसोन-50एमजी मुंह से या नसों में दिन में तीन बार 5-10 दिनों तक लें या
*मेथिलप्रेडनिसोलोन- 32एमजी मुंह से या नसों में दिन में एक बार 5-10 दिनों तक लें या
*प्रेडनिसोलोन- 40 एमजी मुंह से दिन में एक बार 5-10 दिनों तक लें या
*प्रेडनिसोन-40 एमजी मुंह से दिन में एक बार 5-10 दिनों तक लें
*यदि ऑक्सीजन की आवश्यकता ना हो तो स्टेरॉयड को 5 दिनों में रोका जा सकता है।

उपचार जिसकी सलाह नहीं दी जाती है
इवरमेटक्टिन, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, कंवलसेंट प्लाज्मा, विटामिन सी और डी, जिंक, बारिक्टिनिब, इटोलिजुमाब, बेवाकिजुमब, लोपिनवीर-रितोनबीर, फेविपिरविर, फ्लुवोक्साइमाइन, इंटरफेरॉन अल्फा -2बी जैसी दवाएं ना लें
रेमडेसिविर का इस्तेमाल
लक्षणों की अवधि को छोटा कर सकता है लेकिन कोरोना से मृत्यु के जोखिम को कम नहीं करता है। केवल रक्त में ऑक्सीजन की कमी वाले रोगियों को चिकित्सक की देखरेख में दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications